प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर को हरसंभव सहयोग का वादा किया

प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सिएन लुंग ने बृहस्पतिवार को टेलीफोन पर बातचीत की ।

जमात

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंगापुर को चिकित्सा उत्पादों सहित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाये रखने के लिये हरसंभव सहयोग का वादा किया है। सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी ।

प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सिएन लुंग ने बृहस्पतिवार को टेलीफोन पर बातचीत की ।

इसमें कहा गया है कि दोनों राजनेताओं ने कोविड-19 महामारी से उत्पन्न स्वास्थ्य और आर्थिक चुनौतियों पर अपने-अपने विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों राजनेताओं ने अपने-अपने देशों में महामारी और इसके आर्थिक एवं सामाजिक प्रभावों से निपटने के लिए अपनाए जा रहे उपायों के बारे में एक-दूसरे से जानकारी साझा की ।

प्रधानमंत्री मोदी ने चिकित्सा उत्पादों सहित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखने के लिए सिंगापुर को हरसंभव सहयोग देने का वादा किया। उन्होंने सिंगापुर में भारतीय नागरिकों को दिए जा रहे व्‍यापक सहयोग के लिए भी सराहना की।

बयान के अनुसार, दोनों राजनेताओं ने वर्तमान संदर्भ में भारत-सिंगापुर रणनीतिक साझेदारी के महत्व पर विशेष बल दिया। दोनों राजनेता कोविड-19 से उत्‍पन्‍न वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों का समाधान करने के लिए आपसी सहयोग के साथ काम करने पर सहमत हुए।

प्रधानमंत्री मोदी ने वर्तमान संकट के दौरान सिंगापुर के लोगों के अच्‍छे स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड