ममता ने रमजान शुरू होने पर लोगों को बधाई दी, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने की अपील की

ममता ने लोगों से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने और संकट के समय शांति और सांप्रदायिक सद्भाव सुनिश्चित करने की भी अपील की।

जमात

कोलकाता, 24 अप्रैल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत पर लोगों को बधाई दी और उनसे अपील की कि वे कोविड-19 महामारी के मद्देनजर अपने घरों में नमाज अदा करें।

ममता ने लोगों से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने और संकट के समय शांति और सांप्रदायिक सद्भाव सुनिश्चित करने की भी अपील की।

ममता ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ सभी को रमज़ान मुबारक! यह पवित्र महीना आत्मनिरीक्षण और नवीनीकरण का समय है। एक महीने तक उपवास रखने वाले सभी लोगों को मेरी शुभकामनाएं। सार्वजनिक सुरक्षा के हित में, वायरस-मुक्त समाज सुनिश्चित करने के लिए, मेरी विनम्र अपील है कि इस साल हम अपने घरों में नमाज पढें।’’

उन्होंने कहा कि इस पवित्र महीने में हम एक दूसरे से वादा करें कि हम इस महामारी से लड़ने में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि शांति और सांप्रदायिक सद्भाव कायम रहे।

ममता ने कहा कि लोगों को घरों के अंदर रहना चाहिए और सभी एहतियाती कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘एक बात जो हमने अपने पूर्वजों से सीखी है कि हमेशा अच्छाई की बुराई पर विजय होती है, और हम अभी बुराई का सामना करते हैं, ईश्वर हमें आशीर्वाद दें और सब कुछ ठीक कर दें। घर पर रहें। सभी एहतियाती उपाय करें! खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड