कोयंबटूर में चार महिलाओं सहित सात पुलिस कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित
पुलिस आयुक्त सुमित सारन ने बताया कि ये सभी इसी थाने में तैनात थे। सभी का एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
कोयंबटूर, 24 अप्रैल चार महिला पुलिसकर्मियों सहित सात पुलिसकर्मियों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि के बाद पोदनुर पुलिस थाने को बंद करना पड़ा।
पुलिस आयुक्त सुमित सारन ने बताया कि ये सभी इसी थाने में तैनात थे। सभी का एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पुलिस थाना कुछ दिनों के लिए बंद रहेगा और उसे संक्रमण मुक्त किया जाएगा। तब तक एक बारात घर से थाने के सभी कामों को अंजाम दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ये सभी कर्मी शहर के 10 कोविड-19 से प्रभावित इलाकों में तैनात 75 कर्मियों के समूह का हिस्सा थे, जिनकी बृहस्पतिवार को जांच की गई थी।
आयुक्त ने बताया कि सभी सात कर्मियों के परिवार को भी पृथक-वास में रखा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
संबंधित खबरें
Nagpur Factory Blast: नागपुर की SBL एनर्जी फैक्ट्री में भीषण धमाका, 15 से ज्यादा मजदूरों की मौत, कई जख्मी; VIDEO
Ayatollah Ali Khamenei Dies: US-इजरायल के हमले में ईरान के 'सुप्रीम लीडर' खामेनेई की मौत, ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा
Zimbabwe vs South Africa T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप और टी20 इंटरनेशनल में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े
7 New Rules From Today in India: आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, UPI, ट्रेन टिकट बुकिंग, सिम कार्ड, न्यूनतम बैंक बैलेंस समेत कई बदलाव; जानें आम जनता पर क्या होगा असर
\