राजस्थान में कोरोना वायरस से चार और लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2008 पर

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जमवारामगढ़ के 75 वर्षीय बुजुर्ग को तत्काल सर्जरी की जरुरत को लेकर 13 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी पहली जांच रिपोर्ट 'निगेटिव' आई और लेकिन दूसरी में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट आने से पहले ही 22 अप्रैल को उनकी मृत्यु हो गयी थी।

जमात

जयपुर, 24 अप्रैल राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों की मौत हुई है जबकि शुक्रवार दोपहर तक राज्य में 2,008 लोगों के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जमवारामगढ़ के 75 वर्षीय बुजुर्ग को तत्काल सर्जरी की जरुरत को लेकर 13 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी पहली जांच रिपोर्ट 'निगेटिव' आई और लेकिन दूसरी में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट आने से पहले ही 22 अप्रैल को उनकी मृत्यु हो गयी थी।

एसएमएस अस्पताल में भर्ती 60 साल के एक व्यक्ति की 23 अप्रैल यानी बृहस्पतिवार को मौत हो गई। रामगंज इलाके के इस व्यक्ति को 22 अप्रैल को भर्ती करवाया था। उनकी जांच रिपोर्ट भी मौत के बाद आयी है, जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

इसी तरह मोटी डूंगरी रोड से 60 साल के एक व्यक्ति को अकस्मात मौत के बाद 22 अप्रैल को एसएमएस लाया गया था। उनके भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं आदर्श नगर की 70 साल की एक वृद्धा की शुक्रवार को मौत हो गयी। वे संक्रमित थीं और यहां एसएमएस अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें ह्रदय धमनी संबंधी शिकायत भी थी।

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी मौतों की संख्या 32 हो गयी है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

वहीं शुक्रवार दोपहर दो बजे तक राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 44 नये मामले आए जिनमें कोटा में 18, जयपुर से 21, झालावाड़ में चार, भरतपुर में एक नया मामला शामिल है।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है।

राज्य में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड