मुख्य समाचार

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या पहुंची 225, मुंगेर जिले में 9 और लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव

IANS

बिहार के बक्सर जिले में शनिवार को दो लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 225 पहुंच गई है. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित 20 जिलों में सबसे अधिक 62 मामले मुंगेर जिले में सामने आए हैं जबकि नालंदा में 34 और सीवान में 30 मामले प्रकाष में आए हैं.

जांच किट के मामले में भारतीय एजेंसियों का सहयोग करने को तैयार : चीनी कंपनियां

Bhasha

अलग-अलग बयानों में ग्वांगझोऊ वोंदफो बायोटेक और लिवजोन डायग्नोस्टिक्स ने कहा कि वे अपने उत्पादों के लिए गुणवत्ता नियम का कड़ाई से पालन करती हैं। कंपनियों ने कहा कि सटीक परिणाम पाने के लिए किटों को रखे जाने और उनके इस्तेमाल के लिए विशेष दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना चाहिए।

देशभर में गेहूं की कटाई जोरों पर, पंजाब में पिछले साल से 117 फीसदी ज्यादा हुई खरीदी

IANS

कोरोना के खिलाफ जंग के बीच देशभर में खेती-किसानी का काम निर्बाध चल रहा है. पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में गेहूं की कटाई जोरों पर चल रही है जबकि बाकी राज्यों में तकरीबन कटाई पूरी होने वाली है. जबकि पंजाब में 45-50 फीसदी जबकि हरियाणा में 50-55 फीसदी गेहूं की कटाई पूरी हो चुकी है.

प्रधानमंत्री ने कर्नाटक में संघ के वरिष्ठ नेता से फोन पर बात की

Bhasha

भट्ट के परिवार के सूत्रों ने बताया कि दूसरी ओर से प्रधानमंत्री की आवाज सुनकर वह भावुक हो उठे।

किशोरी की गला दबाकर हत्या

Bhasha

जसराना थाना प्रभारी गिरीश चंद गौतम ने शनिवार को बताया कि किशोरी की शुक्रवार रात को कथित रूप से गला दबाकर हत्या की गई।

BJP सांसद रवींद्र कुशवाहा कोरोना वायरस जांच नहीं कराने वाले लोगों की जानकारी देने पर देंगे इनाम, सोशल मीडिया पर पोस्टर किया जारी

Bhasha

भारतीय जनता पार्टी सांसद रवींद्र कुशवाहा ने घोषणा की है कि वह विदेश या देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करने की जानकारी छिपाने और कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी जांच नहीं कराने वाले लोगों की जानकारी देने वाले को 11 हजार रूपये इनाम देंगे. बीजेपी सांसद ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्टर भी जारी किया है.

कोरोना से जंग: लॉकडाउन को लेकर असम सरकार सख्त, राज्य में पाबंदियों पर नहीं मिलेगी छूट- 27 अप्रैल को होगा फैसला

Vandana Semwal

असम के मुख्य सचिव कुमार संजय कृष्ण का कहना है कि असम सरकार द्वारा चल रहे लॉकडाउन में अभी तक कोई ढील नहीं दी गई है. इस संबंध में 27 अप्रैल, 2020 को ही निर्णय लिया जाएगा.

Akshaya Tritiya 2020: अक्षय तृतीया पर देव भक्ति व दान-पुण्य से प्राप्त होते हैं अक्षय फल, जानें क्या करें और क्या नहीं

Rajesh Srivastav

वैशाख मास के शुक्लपक्ष की तृतीया को अक्षय-तृतीया के रूप में मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन किये गये दान का अक्षय फल प्राप्त होता है. ऐसी भी मान्यता है कि ‘देवउठनी एकादशी’, ‘वसंत पंचमी’ और ‘भड़ली नवमी’ के समान ही ‘अक्षय तृतीया’ का भी विशेष महात्म्य है, क्योंकि ये चारों पर्व साल के 4 अबूझ मुहूर्तों में समान प्रभाव वाले माने जाते हैं.

भारतीय टीम के टेस्ट दौरे के लिये यात्रा पाबंदियों में रियायत दे सकती है आस्ट्रेलिया सरकार : रिपोर्ट

Bhasha

क्रिकेट आस्ट्रेलिया को वैश्विक लॉकडाउन के कारण भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है । यही नहीं उसने अपने 80 प्रतिशत स्टाफ की भी छंटनी कर दी है । भारतीय टीम के दिसंबर जनवरी के दौरे से उसे राहत मिल सकती है ।

क्या अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बम अब थियेटर की बजाए सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?

Team Latestly

अक्षय की ये फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी. लेकिन लॉकडाउन के चलते फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काफी काम अभी पूरा नहीं हो पाया है. जिसमें VFX, म्यूजिक, एडिटिंग और मिक्सिंग जैसे काफी काम बचे हुए हैं.

दिल्ली: कंटेनमेंट जोन में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार, 24 घंटे में अब तक हुए 3 कत्ल

IANS

बच्चों के भविष्य को लेकर पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ विचार-विमर्श झगड़े में बदल गया. बात बढ़ी तो मारपीट तक की नौबत आ गयी. गुस्से में पति ने पत्नी का कत्ल कर दिया. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. घटना पश्चिमी दिल्ली जिले के पंजाबी थाने की पुलिस चौकी मादीपुर इलाके की है. पुलिस के मुताबिक, चूंकि दोनो की शादी कुछ समय पहले ही हुई है.

उप्र में कोरोना की जांच में पारदर्शिता हो, सच्चाई छिपाना घातक होगा: प्रियंका

Bhasha

उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार को पूरी स्थिति की सही जानकारी उपलब्ध करानी चाहिए ताकि जनता और प्रशासन कोरोना के खिलाफ एकजुट होकर लड़ सके।

COVID-19: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अक्षय तृतीया पर देश से की हवन करने की अपील

IANS

कोरोना वायरस की दहशत पूरी दुनिया में फैली हुई है. इससे मुक्ति के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 26 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर लोगों से हवन पूजन करने की अपील की है. इसी दिन संघ प्रमुख मोहन भागवत का वक्तव्य भी होगा, जिसे सुनने के लिए ऑनलाइन भी व्यवस्था की गई है.

गोवा में अपनी महिला मित्र की हत्या करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Bhasha

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार को हुई और आरोपी मेलबर्न फर्नांडिस (24) को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

फिल्म '3 इडियट्स' में जॉय लोबो का रोल निभाने वाले अली फजल अपने इस किरदार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं

IANS

अभिनेता अली फजल का कहना है कि मौका मिलने पर वह '3 इडियट्स' और 'फुकरे' जैसी फिल्मों में अपने निभाए गए किरदार जॉय लोबो और जफर संग वक्त बिताना चाहेंगे. मैं '3 इडियट्स' में से जॉय लोबो को बुलाना पसंद करूंगा और उसे गले लगाऊंगा.

ब्रिटेन में भारतीय, अल्पसंख्यक समुदाय के चिकित्साकर्मियों को कोविड-19 से खतरा ज्यादा है : सर्वेक्षण

Bhasha

भारतीय मूल के चिकित्सकों के ब्रितानी संघ (बीएपीआईओ) के ‘अनुसंधान एवं नमोन्मेष मंच’ ने जोखिम के कारकों और स्वास्थ्य पेशेवरों के बीच उभरती चिंताओं का पता लगाने और उन्हें निर्धारित करने के लिए 14 अप्रैल से 21 अप्रैल के बीच ऑनलाइन सर्वेक्षण किया।

द.अफ्रीका में बुजुर्गों की देखभाल के लिए अमिताभ बच्चन समर्थित केंद्र विवादों में

Bhasha

आर्यन बेनेवोलेंट होम (एबीएच) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन पुत्तुनदीन और भवन निर्माण ठेकेदार रोशन लक्ष्मण को पुलिस ने बुजुर्गों के चैट्सवर्थ होम में कोविड-19 पृथक वार्ड तैयार करने के लिए आवश्यक अनुमति न होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

Ramzan 2020: क्या कोरोना वायरस के खौफ में सिमट कर रह जाएगी रमजान की रौनक, जानें क्या कहता है विश्व स्वास्थ्य संगठन?

Rajesh Srivastav

कोविड-19 के बढ़ती महामारी को ध्यान में रखते हुए इस बार तमाम दरगाहों के आला हजरत समेत सभी मसलकों के मरकजों ने मन बना लिया है कि इस बार इंसानियत की रक्षा के अलग तरीके से रमजान सेलीब्रेट करेंगे. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने रमजान के दौरान कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के मद्देनज़र मुस्लिम समाज से कुछ खास बातों पर ध्यान देने की अपील की है.

देश में कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या 24 हजार 507 पहुंची, इस महामारी से अब तक 775 लोगों की हो चुकी है मौत

IANS

देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 24 हजार को पार कर गई है. शनिवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय के रिपोर्ट के मुताबिक 24,506 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए हैं जिसमें से 18668 लोग कोरोना पॉजिटीव हैं. 5062 लोगों को देश के विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है. इस बीच उत्तर प्रदेश में शनिवार सुबह तक 1621 कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या हो गई है.

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के सात नए मामले, कुल मामले बढ़कर 29 हुए

Bhasha

उन्होंने बताया कि ये सभी दक्षिण अंडमान जिले के बैंबूफ्लैट क्षेत्र के निवासी हैं।

Categories