BJP सांसद रवींद्र कुशवाहा कोरोना वायरस जांच नहीं कराने वाले लोगों की जानकारी देने पर देंगे इनाम, सोशल मीडिया पर पोस्टर किया जारी

भारतीय जनता पार्टी सांसद रवींद्र कुशवाहा ने घोषणा की है कि वह विदेश या देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करने की जानकारी छिपाने और कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी जांच नहीं कराने वाले लोगों की जानकारी देने वाले को 11 हजार रूपये इनाम देंगे. बीजेपी सांसद ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्टर भी जारी किया है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

बलिया, 25 अप्रैल: भारतीय जनता पार्टी सांसद रवींद्र कुशवाहा (Ravindra Kushwaha) ने घोषणा की है कि वह विदेश या देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करने की जानकारी छिपाने और कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी जांच नहीं कराने वाले लोगों की जानकारी देने वाले को 11 हजार रूपये इनाम देंगे. कुशवाहा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि दिल्ली में हुए तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने या देश-विदेश में यात्रा की जानकारी छिपाने तथा जांच नहीं कराने वालों के बारे में सूचित करने वाले को 11 हजार रूपये का इनाम दिया जाएगा.

बीजेपी के सलेमपुर से सांसद कुशवाहा ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को काबू करने के लिए पूरे देश में लागू बंद के बीच कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने तबलीगी जमात के कार्यक्रम में भाग लिया था और उन्होंने जांच नहीं कराई है. उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी यात्रा संबंधी जानकारी प्रशासन को मुहैया करानी चाहिए.

यह भी पढ़ें: कोरोना से जंग: MHA ने दी देश में लॉकडाउन पर ढील लेकिन असम सरकार अब भी सख्त, 27 अप्रैल को होगा फैसला

उन्होंने कहा कि यात्रा की जानकारी छुपाने वाले या जांच नहीं कराने वाले लोगों के संबंध में जानकारी देने वाले व्यक्ति को वह 11 हजार रूपये का इनाम देंगे. कुशवाहा ने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा. बीजेपी सांसद ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्टर भी जारी किया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड