मुख्य समाचार
वुहान ने कोविड-19 के अंतिम मरीज को अस्पलात से छुट्टी दी
Bhashaतीन माह से भी ज्यादा समय में यह पहली बार है जब वुहान में संक्रमण का कोई मामला नहीं है.
बच्चे की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार
Bhashaअपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बलवंत चौधरी ने सोमवार को बताया कि शनिवार शाम अहिरी गांव के बच्चे धनप्रसाद (12) उर्फ धन्नू का शव छेरिहाई गांव के जंगल में पाया गया था, जिसके गले में फंदा लगाने का निशान था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी गले में फंदा लगाए जाने से मौत की पुष्टि हुई है।
शापूरजी पालोनजी इंफ्रा 1,554 करोड़ रुपये में केकेआर को बेचेगी 317 मेगावाट की सौर परिसंपत्तियां
Bhashaकंपनी ने एक बयान में कहा इसमें उसकी महाराष्ट्र की 169 मेगावाट और तमिलनाडु की 148 मेगावाट की परिसंपत्तियां शामिल हैं।
लॉकडाउन: दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या में आई भारी गिरावट
Bhashaउपनगरीय ट्रेन सेवाएं 23 मार्च से ही शहर में बंद है। लंबी दूरी से आने वाली ट्रेनों को इससे एक दिन पहले बंद कर दिया गया था। केवल मालगाड़ियां और रेलवे कर्मचारियों के लिए कुछ विशेष ट्रेनें ही चल रही हैं।
अश्विन ने कहा, 2010 मे आईपीएल ने कड़ा सबक सिखाया था
Bhashaक्रिकेटर से कमेंटेटर बने संजय मांजरेकर के साथ ईएसपीएनक्रिकइन्फो के लिये पोडकास्ट में अश्विन ने बताया कि चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की तरफ से खेलते हुए आईपीएल 2010 ने उन्हें किस तरह से प्रभावित किया। उन्होंने आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की मुश्किल परिस्थितियों में खेलने पर बात की और बताया कि कि आखिर उनके स्पिन जोड़ीदार रविंद्र जडेजा ‘क्यों नैसर्गिक खिलाड़ी’ हैं।
वेतन कटौती के बारे में पूछे जाने पर लालच नहीं दिखाएंगे आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी: पेन
Bhashaकोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण भारत के आस्ट्रेलिया दौरे और टी20 विश्व कप पर सवालिया निशान लग गया है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया पहले ही अपने 80 प्रतिशत स्टाफ की छुट्टी कर चुका है और अब खिलाड़ियों के वेतन में संभावित कटौती को लेकर आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स संघ (एसीए) से बातचीत कर रहा है।
Self Isolation Meaning: सेल्फ आइसोलेशन मतलब क्या? जानें इस दौरान व्यक्ति को किन बातों का रखना चाहिए ख्याल और यह क्वारेंटाइन से है कितना अलग
Anita Ramसेल्फ आइसोलेशन का मतलब है स्व अलगाव यानी खुद को दुनिया के अलग कर लेना. सेल्फ आइसोलेशन के दौरान व्यक्ति को घर पर रहना होता है. ऐसे में ऑफिस, स्कूल के साथ तमाम सार्वजनिक जगहों पर जाने की मनाही होती है, जबकि क्वारेंटाइन उन लोगों पर लगाए गए प्रतिबंध को कहा जाता है, जिनसे किसी संक्रमण के फैसले का खतरा होता है.
नडाल को टेनिस टूर्नामेंटों के जल्द शुरू होने की उम्मीद नहीं
Bhashaउन्होंने कहा, ‘‘टेनिस में आपको हर सप्ताह यात्रा करनी पड़ती है, होटलों में रुकना पड़ता है, अलग अलग देश जाना होता है। ’’
एम्स ऋषिकेश के एक कोरोना संक्रमित डॉक्टर के संपर्क में आने के बाद 22 स्टाफ और बापू ग्राम के 7 कर्मचारियों को किया गया क्वारंटाइन
Rakesh Singhदेश में कोरोना वायरस का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. इसी बीच उत्तराखंड के एम्स ऋषिकेश के 22 स्टाफ और बापू ग्राम के सात कर्मचारियों को क्वारंटाइन किया गया है. ये सभी लोग एम्स ऋषिकेश के एक नर्सिंग अधिकारी के संपर्क में आ गए थे, जो कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था. इस घटना के पश्चात् ऋषिकेश स्थित बापू ग्राम को रेड जोन घोषित कर दिया गया है.
दादी दादा फाउंडेशन ने बुजुर्गों के लिए कोविड-19 से लड़ने के उपाय सुझाए
Bhashaसंस्था की ओर से इंटरनेट पर आयोजित संगोष्ठी में देश भर के कई चिकित्सकों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों, आयुर्वेद के डॉक्टरों समेत अन्य ने भाग लिया और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष उपायों पर चर्चा की और कहा कि बुजुर्गों को विशेष देखभाल की जरूरत है क्योंकि उनके वायरस के चपेट में आने की आशंका ज्यादा होती है।
राधे के क्लाइमेक्स सीन के लिए सलमान खान पनवेल के फार्म हाउस पर जमकर कर रहे हैं मेहनत
Team Latestlyजब से लॉकडाउन हुआ है सलमान खान लोगों से कोविद 19 से बचकर रहने की अपील कर रहे हैं. जिसके लॉकडाउन का पालन करने को कह रहे हैं.
कोरोना संकट के मद्देनजर लखनऊ पुलिस का बड़ा फैसला, धार्मिक समारोहों पर लगाई रोक
IANSलखनऊ पुलिस ने राज्य की राजधानी में आगामी त्यौहारों के लिए धार्मिक और सामाजिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया है. संयुक्त पुलिस आयुक्त नवीन अरोड़ा ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत पशुओं के वध और बिक्री और मांस के परिवहन पर भी प्रतिबंध लगा दिया है.
Coronavirus: यूपी में तीन महीने के बच्चे ने जीती कोरोना से जंग, अस्पताल से ठीक होकर घर पहुंचा
IANSउत्तर प्रदेश में दो सप्ताह पहले कोरोनो वायरस पॉजिटिव आया तीन महीने का एक बच्चा अब ठीक होकर अपने घर चला गया है. बच्चे और उसकी मां दोनों का गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था.
कोरोना संकट: प्रियंका गांधी ने योगी सरकार से पूछा-यूपी में खराब PPE किट की सप्लाई मामले में क्या दोषियों पर होगी कार्रवाई?
Team Latestlyदेश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप लगातार जारी है. कोविड-19 से संक्रमितों की बढ़ती संख्या में कोई कमी नहीं आई है. कोरोना को लेकर देश में लॉकडाउन 2.0 चल रहा है जो 3 मई तक जारी रहेगा. कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में केंद्र सहित सभी राज्य सरकारें मिलकर एक साथ काम कर रही हैं. दूसरी तरफ विपक्ष लगातार केंद्र और राज्य में सरकार पर हमलावर हैं. उत्तर प्रदेश में मोर्चा प्रियंका गांधी वाड्रा ने संभाल रखा है.
मोदी ने लॉकडाउन से बाहर आने के उपायों पर मुख्यमंत्रियों से की चर्चा
Bhashaकोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में 25 मार्च से दो चरण में लॉकडाउन लागू किया गया है। देश में कोरोना संकट की शुरुआत के बाद 22 मार्च से अब तक प्रधानमंत्री मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चार बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर चुके हैं।
सऊदी अरब में नाबालिग अपराधियों को मृत्युदंड देने और कोड़े मारने की सजा खत्म
Bhashaससे कुछ ही दिन पहले सऊदी अरब के उच्चतम न्यायालय ने किसी भी अपराधी को कोड़े मारने की सजा खत्म कर दी थी. न्यायालय ने एक बयान में कहा था कि भविष्य में न्यायाधीश कोड़े मारने के बजाय जेल, जुर्माना, फिर सामुदायिक सेवा जैसी सजाएं सुना सकते हैं. किंग सलमान के ताजा फरमान से अल्पसंख्यक शिया समुदाय के कम से कम छह अपराधियों की मौत की सजा माफ हो सकती है, जिन्होंने कथित रूप से 18 साल से कम उम्र में अपराध किया था
संयुक्त राष्ट्र खाद्य प्रमुख ने कहा, वित्तपोषण से टाली जा सकती है भुखमरी
Bhashaउन्होंने कहा, “अगर हमारे पास पैसा और पहुंच हो तो हम सूखे को टाल सकते हैं और भु्खमरी से होने वाली मानवता की विनाशकारी मौतों को टाल सकते हैं।”
कोरोना वायरसः ऑस्ट्रेलिया की एप्प को 10 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया
Bhashaमुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डेमियन मर्फी ने सोमवार को कहा कि शुरुआत में एप्प को इतनी लोकप्रियता मिलने से वह काफी उत्साहित हैं।
Fact Check: जापान के प्रोफेसर डॉक्टर तासुकु होंजो का दावा-चीन ने किसी लैब में बनाई है कोरोना वायरस
Rakesh Singhलगभग पुरे विश्व में कोरोना महामारी से तहलका मचा हुआ है. दुनियाभर में अबतक इस महामारी से दो लाख से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और अब भी इस वायरस से लगभग 29 लाख 21 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं. इसी बीच आए दिन इस महामारी को लेकर सोशल मीडिया पर अनेकों प्रकार के मैसेज वायरल हो रहे हैं.
क्या उप्र में घटिया पीपीई किट की आपूर्ति मामले में दोषियों पर कार्रवाई होगी: प्रियंका
Bhashaउन्होंने यह दावा भी किया कि उत्तर प्रदेश सरकार को पीपीई किट से जुड़ा ‘घोटाला’ परेशान नहीं कर रहा है, बल्कि वह इससे संबंधित खबर बाहर आने से परेशान है।