लॉकडाउन: दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या में आई भारी गिरावट

उपनगरीय ट्रेन सेवाएं 23 मार्च से ही शहर में बंद है। लंबी दूरी से आने वाली ट्रेनों को इससे एक दिन पहले बंद कर दिया गया था। केवल मालगाड़ियां और रेलवे कर्मचारियों के लिए कुछ विशेष ट्रेनें ही चल रही हैं।

जमात

मुम्बई, 27 अप्रैल कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लगाए गए लॉकडाउन के दौरान रेल और सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या में भारी गिरावट आई है।

उपनगरीय ट्रेन सेवाएं 23 मार्च से ही शहर में बंद है। लंबी दूरी से आने वाली ट्रेनों को इससे एक दिन पहले बंद कर दिया गया था। केवल मालगाड़ियां और रेलवे कर्मचारियों के लिए कुछ विशेष ट्रेनें ही चल रही हैं।

अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मुम्बई उपनगरीय रेल नेटवर्क में अप्रैल में आठ लोगों की जान गई जबकि पिछले महीने 143 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।

अधिकारी ने बताया कि पिछले साल मार्च में ट्रेन हादसों में 225 लोगों की जान गई थी और अप्रैल में 206 के लोगों की मौत हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान मुम्बई में सड़क हादसों में भी काफी कमी आई है।

आरटीओ के आंकड़ों के अनुसार इस साल मार्च में 94 सड़क हादसों में 13 लोगों की जान गई थी जबकि पिछले साल इसी महीने 258 सड़क हादसों में 40 लोग मारे गए थे।

अधिकारी ने बताया कि सड़क हादसों में राज्य स्तर पर भी गिरावट देखी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट