नडाल को टेनिस टूर्नामेंटों के जल्द शुरू होने की उम्मीद नहीं

उन्होंने कहा, ‘‘टेनिस में आपको हर सप्ताह यात्रा करनी पड़ती है, होटलों में रुकना पड़ता है, अलग अलग देश जाना होता है। ’’

विश्व के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी ने स्पेनिश टेनिस महासंघ द्वारा आयोजित ऑनलाइन बातचीत में कहा, ‘‘ मेरे नजरिये से मैं टेनिस सर्किट की सामान्य गतिविधियों के साथ वापसी को लेकर बेहद निराशावादी हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘टेनिस में आपको हर सप्ताह यात्रा करनी पड़ती है, होटलों में रुकना पड़ता है, अलग अलग देश जाना होता है। ’’

नडाल ने कहा, ‘‘यहां तक कि अगर दर्शकों के बिना मैच होते हैं तब भी किसी प्रतियोगिता के आयोजन में कई लोग शामिल होते है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुझे काफी गंभीर समस्या नजर आ रही है। ’’

नडाल को उम्मीद है कि पाबंदियां धीरे धीरे खत्म की जा सकती है लेकिन वह इससे वाकिफ है कि विश्व भर में स्वास्थ्य को लेकर स्थिति गंभीर है।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछला डेढ़ महीना बेहद मुश्किल रहा और हमें अपूरणीय क्षति हुई। आगे कई लोग अपनी नौकरी गंवा सकते हैं। आप इतने सारे लोगों को मरते हुए देख रहे हैं। यह दुखद क्षण है। ’’

एएफपी

पंत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट