मुख्य समाचार

आईएफएससी मुख्यालय गुजरात में रखने को लेकर कांग्रेस-शिवसेना, भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप

Bhasha

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख और राजस्व मंत्री बाला साहेब थोराट ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘केंद्र सरकार का आईएफएससी को गुजरात में स्थापित करने का फैसला निराशाजनक है और यह कदम मुंबई के कद को कम करने के लिए उठाया गया है। केंद्र को अपने इस फैसले पर पुनिर्विचार करना चाहिए।’’

कोरोना का कहर: मुंबई के धारावी में COVID-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 496 हुई, 24 घंटे के भीतर सामने आए 38 नए केस

Manoj Pandey

कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या मुंबई के धारावी में लगातार बढ़ती जा रही है. पिछले 24 घंटो के भीतर कुल 38 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए. इस दौरान एक अच्छी खबर यह रही कि पिछले दो दिनों के भीतर धारावी में कोरोना वायरस से एक भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है. वहीं धारावी में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या अब बढ़कर 496 हो गई है. इसी के साथ अब तक धारावी में कुल 18 लोगों की मौत हुई है. इस बीच चिंता की एक खबर यह भी है कि मुंबई के माहिम इलाके में भी कोरोना से संक्रमित 15 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद अब महिम में संख्या 52 हो गई है. मुंबई में तैनात पुलिसकर्मी भी इस कोरोना की चपेट से बच नहीं पाए हैं. पुलिस के 51 अधिकारी और 291 कांस्टेबल भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. जिनका इलाज किया जा रहा है. इसमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है.

कोविड-19 पर सिर्फ बेतुकी बयानबाजी और सियासत कर रही कांग्रेस पार्टी : भाजपा

Bhasha

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने अपने बयान में कहा, ‘‘ कांग्रेस के पास न तो कोई सुझाव है और न ही समस्याओं के बारे में कोई समझ है । कांग्रेस पार्टी कोविड-19 पर सिर्फ सियासत कर रही है । उसे स्पष्ट करना चाहिए कि वह बेवजह की बातें ही करेगी या कोई रचनात्मक सुझाव भी देगी ।’’

एनआईए ने प्रतिबंधित संगठन के संपत्ति प्रबंधक को गिरफ्तार किया

Bhasha

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मथुरा में कोविड-19 के तीन और मरीज, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 29 हुई

Bhasha

मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ)डॉ. शेर सिंह ने बताया, ‘‘शनिवार को 14 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें से 11 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि तीन लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।’’

आंध्र प्रदेश ने समझौते में बदलाव के लिए कहा तो रद्द हुआ भावनापाडु बंदरगाह सौदा: एपीसेज

Bhasha

एपीसेज को जनवरी 2018 में आंध्र प्रदेश में बंदरगाह बनाने का ठेका मिला था।

मैच फिक्सिंग : अदालत ने संजीव चावला की जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर आदेश सुरक्षित रखा

Bhasha

मैच फिक्सिंग की यह घटना दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिये की संलिप्तता वाली है।

लॉकडाउन: एयरटेल एक्सट्रीम पर वीडियो सामग्रियों की मांग 50 प्रतिशत बढ़ी

Bhasha

लॉकडाउन के कारण लोग घरों में बंद हैं। ऐसे में मन बहलाने के लिये लोग या तो टेलीविजन या स्ट्रीमिंग सेवाओं का सहारा ले रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर रामायण के पुन: प्रसारण ने नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन करोड़ रुपये की अवैध शराब के साथ 3 गिरफ्तार

Bhasha

उन्होंने कहा कि 5,200 पेटियों में भरी इन बोतलों को ट्रकों के जरिए ले जाया जा रहा था।

पुणे नगर निगम हॉटस्पॉट में स्वाब नमूने एकत्र करने के लिए केंद्र बनाने पर कर रहा विचार

Bhasha

पुणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 1800 से अधिक मामले हैं, जिनमें से अधिकतर शहर क्षेत्र में हैं।

एएफआई की सितंबर में सत्र शुरू करने की योजना

Bhasha

यह फैसला राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) की पहली ऑनलाइन बैठक के दौरान लिया गया जो सरकार के दिशानिर्देशों पर भी निर्भर करेगा।

सियासी दलों की चर्चा बेनतीजा, श्रीलंका में 20 जून को होने वाले चुनाव पर असमंजस

Bhasha

कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से श्रीलंका ने अप्रैल के मध्य में होने वाले संसदीय चुनावों को करीब दो महीनों के लिये टालते हुए 20 जून की तारीख तय की थी। कोविड-19 के कारण इस द्विपीय राष्ट्र में सात लोगों की जान जा चुकी है जबकि 690 अन्य संक्रमित हैं।

तमिलनाडु में कोविड-19 के 231 ताजा मामले, एक की मौत

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कोविड-19: केंद्र सरकार की टीम ने उत्तर बंगाल के फुलबाड़ी क्षेत्र का दौरा किया

Bhasha

वरिष्ठ अधिकारी विनीत जोशी के नेतृत्व में टीम ने फुलबाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया।

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के दो मामले सामने आए

Bhasha

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पंजाब के उद्योगों को प्रवासी मजदूरों के 'पलायन' की आशंका

Bhasha

उद्योग प्रतिनिधि इस बात को लेकर चिंतित हैं कि यदि मजदूर अपने मूल स्थानों पर वापस चले जाते हैं तो संयंत्रों कैसे चालू होंगे।

त्रिपुरा में बीएसएफ के दो जवान कोरोना वायरस से संक्रमित

Bhasha

देब ने फेसबुक पर लिखा है, ‘‘सावधान। त्रिपुरा में अम्बासा बीएसएफ इकाई के दो कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। त्रिपुरा में अभी तक कुल चार लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। (दो लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, दो लोगों का इलाज चल रहा है।)’’

हरियाणा में कोविड-19 संक्रमित महिला की मौत, संक्रमितों की संख्या 376 हुई

Bhasha

अंबाला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी(सीएमओ) कुलदीप सिंह ने कहा कि शहर की 62 वर्षीय महिला को बीते शुक्रवार को चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह गुर्दे और जिगर संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं।

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी को लेकर अदालत में अर्जी दायर

Bhasha

दिल्ली निवासी मनोरंजन कुमार की ओर से दायर अर्जी में दावा किया गया है कि आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान ने 28 अप्रैल को फेसबुक अकाउंट पर किये गए अपने पोस्ट में हिंदू समुदाय को ‘‘हिंदुत्व कट्टरपंथियों’’ के तौर पर उल्लेखित किया था।

लॉकडाउन: हिमाचल के बाहर फंसे निवासियों को वापस लौटने के लिए कराना होगा ऑनलाइन पंजीकरण

Bhasha

इसी बीच राज्य सरकार ने चंडीगढ़, पंचकुला और मोहाली में फंसे निवासियों को रविवार से वापस लाने का निर्णय लिया है।

Categories