दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी को लेकर अदालत में अर्जी दायर

दिल्ली निवासी मनोरंजन कुमार की ओर से दायर अर्जी में दावा किया गया है कि आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान ने 28 अप्रैल को फेसबुक अकाउंट पर किये गए अपने पोस्ट में हिंदू समुदाय को ‘‘हिंदुत्व कट्टरपंथियों’’ के तौर पर उल्लेखित किया था।

जमात

नयी दिल्ली, दो मई दिल्ली उच्च न्यायालय में एक अर्जी दायर करके दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के खिलाफ हिंदुओं के विरुद्ध उनके कथित ‘‘भड़काऊ’’ और ‘‘धमकाने वाले’’ बयानों के लिए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है।

दिल्ली निवासी मनोरंजन कुमार की ओर से दायर अर्जी में दावा किया गया है कि आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान ने 28 अप्रैल को फेसबुक अकाउंट पर किये गए अपने पोस्ट में हिंदू समुदाय को ‘‘हिंदुत्व कट्टरपंथियों’’ के तौर पर उल्लेखित किया था।

अधिवक्ता सिद्धार्थ आचार्य के जरिये दायर अर्जी में यह भी आरोप लगाया गया है कि खान ने अपने बयानों में हिंदू समुदाय को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

याचिकाकर्ता ने खान को आयोग के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग भी की है।

याचिकाकर्ता ने दलील दी, ‘‘...उन्होंने (खान) आयोग के अध्यक्ष के तौर पर अपने पद का जानबूझ कर दुरुपयोग किया और उनका पद पर बने रहना अल्पसंख्यकों और लोकहित के खिलाफ है।’’

इसमें यह भी आरोप लगाया गया है कि खान ने सामुदायिक तनाव उत्पन्न करने के इरादे से बयान दिये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट