लॉकडाउन: हिमाचल के बाहर फंसे निवासियों को वापस लौटने के लिए कराना होगा ऑनलाइन पंजीकरण
इसी बीच राज्य सरकार ने चंडीगढ़, पंचकुला और मोहाली में फंसे निवासियों को रविवार से वापस लाने का निर्णय लिया है।
शिमला, दो मई लॉकडाउन के कारण हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के बाहर फंसे निवासियों से शनिवार को आग्रह किया कि यदि वे वापस आना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा।
इसी बीच राज्य सरकार ने चंडीगढ़, पंचकुला और मोहाली में फंसे निवासियों को रविवार से वापस लाने का निर्णय लिया है।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
प्रवक्ता ने कहा कि जिनके पास वाहन नहीं है वे सरकार द्वारा दिए गए पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि जो लोग राज्य में फंसे हैं वे भी पंजीकरण करवा सकते हैं जिसके बाद उनके आवागमन के लिए विस्तृत योजना बनाई जाएगी।
चंडीगढ़, पंचकुला और मोहाली में फंसे राज्य के स्थायी निवासियों के लिए चंडीगढ़ से रविवार और मंगलवार को हरियाणा सड़क परिवहन निगम की बसें चलाई जाएंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)