सियासी दलों की चर्चा बेनतीजा, श्रीलंका में 20 जून को होने वाले चुनाव पर असमंजस

कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से श्रीलंका ने अप्रैल के मध्य में होने वाले संसदीय चुनावों को करीब दो महीनों के लिये टालते हुए 20 जून की तारीख तय की थी। कोविड-19 के कारण इस द्विपीय राष्ट्र में सात लोगों की जान जा चुकी है जबकि 690 अन्य संक्रमित हैं।

कोलंबो, दो मई श्रीलंका का 20 जून को संसदीय चुनाव कराने का फैसला अभी अधर में लटका दिख रहा है क्योंकि तारीख पर सहमति बनाने के लिये हुई राजनीतिक दलों की बैठक शनिवार को बेनतीजा रही। पार्टी प्रतिनिधियों ने यह जानकारी दी।

कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से श्रीलंका ने अप्रैल के मध्य में होने वाले संसदीय चुनावों को करीब दो महीनों के लिये टालते हुए 20 जून की तारीख तय की थी। कोविड-19 के कारण इस द्विपीय राष्ट्र में सात लोगों की जान जा चुकी है जबकि 690 अन्य संक्रमित हैं।

राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने दो मार्च को तय अवधि से छह महीने पहले ही संसद को भंग कर दिया था और 25 अप्रैल को मध्यावधि चुनाव कराने की बात कही थी।

निर्वाचन आयोग ने पार्टी प्रतिनिधियों के साथ कोविड-19 महामारी के मद्देनजर जारी लॉकडाउन के संदर्भ में बैठक बुलाई थी।

मार्कसिस्ट जनता विमुक्ति पेरामुना के नेता अनुरा कुमारा दिशानायके ने कहा, “कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ। हमनें जनता की परेशानियों को रेखांकित किया, चुनाव अभी उनके विचारों में नहीं है।”

चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव के लिए उचित तारीखों के बारे में उन्हें स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट