मथुरा में कोविड-19 के तीन और मरीज, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 29 हुई

मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ)डॉ. शेर सिंह ने बताया, ‘‘शनिवार को 14 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें से 11 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि तीन लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।’’

जमात

मथुरा, दो मई उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शनिवार को कोविड-19 के तीन और मामलों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है।

मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ)डॉ. शेर सिंह ने बताया, ‘‘शनिवार को 14 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें से 11 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि तीन लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।’’

उन्होंने बताया, ‘‘ नये मामले में एक महिला भी शामिल है जिसके पति के पहले ही कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हो चुकी थी। इस परिवार में कोविड-19 का यह पांचवां मामला है।’’

सीएमओ ने बताया, ‘शेष दो व्यक्ति कुछ दिन पहले संक्रमित पाए गए एक व्यक्ति के पड़ोसी हैं।

उन्होंने बताया कि अबतक मथुरा जिले में 1,219 लोगों के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। इनमें से 1,032 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 160 नमूनों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।

सीएमओ ने बताया कि अबतक मथुरा जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि तीन अन्य संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट