आंध्र प्रदेश ने समझौते में बदलाव के लिए कहा तो रद्द हुआ भावनापाडु बंदरगाह सौदा: एपीसेज

एपीसेज को जनवरी 2018 में आंध्र प्रदेश में बंदरगाह बनाने का ठेका मिला था।

जमात

नयी दिल्ली, दो मई अडाणी पोर्ट एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (एपीसेज) ने शनिवार को कहा कि भावनापाडु बंदरगाह के निर्माण के लिए आंध्र प्रदेश के साथ किया गया सौदा नहीं हो सका है क्योंकि राज्य सरकार ने मसौदा रियायत समझौते में बदलाव का अनुरोध किया था।

एपीसेज को जनवरी 2018 में आंध्र प्रदेश में बंदरगाह बनाने का ठेका मिला था।

कंपनी ने मीडिया में आई खबर के बाद शेयर बाजार के सफाई मांगने पर बताया कि उसे आंध्र प्रदेश में भावनापाडु बंदरगाह के निर्माण की परियोजना के संबंध में सिर्फ अभिरुचि पत्र (एलओए) मिला था, लेकिन ये सौदा नहीं हो सका क्योंकि राज्य सरकार ने समझौते में बदलाव का अनुरोध किया।

कंपनी ने बीएसई को बताया कि उसने एलओए के लिए जरूरी सभी दस्तावेजी आवश्यकताओं को पूरा किया, हालांकि बाद में आंध्र प्रदेश सरकार ने मसौदा रियायत समझौते में बदलाव का अनुरोध किया।

कंपनी ने बताया कि उसने अगस्त 2018 और जून 2019 में मसौदा रियायत समझौते में बदलाव के प्रस्ताव से सहमत होने में असमर्थता जताई क्योंकि इससे परियोजना की व्यवहार्यता बाधित हो रही थी।

कंपनी ने कहा कि उसने स्पष्ट कर दिया था कि यदि सरकार समझौते पर सहमत नहीं है तो परियोजना पक्षों की आपसी सहमति के आधार पर बंद होनी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\