मुख्य समाचार
हॉट एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने बेड पर लेटकर लॉन्जरी में पोस्ट की बोल्ड फोटो, उड़ाए फैंस के होश
Akash Jaiswalबॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर अपने हॉट और सेक्सी अंदाज से बवाल मचा रही हैं. उर्वशी ने आज इंटरनेट पर अपनी लेटेस्ट फोटो पोस्ट की है जिसमें वो लॉन्जरी पहनी हुई नजर आईं. फोटो में देखा गया कि उर्वशी बेहद सेक्सी अंदाज में बेड पर लेटी हुई हैं और काफी हॉट नजर आ रही हैं. उनकी ये फोटो इंटरनेट पर आते ही चंद मिनटों में वायरल हो चली है.
दिल्ली, आंध्र प्रदेश के बाद अब तमिलनाडु सरकार ने भी लिया शराब महंगी करने का फैसला, 180 ML के लिए देने पड़ेंगे इतने रुपये
Manoj Pandeyलॉकडाउन के बीच सरकार ने शराब को बेचनें की परमिशन सभी जोन में दे दी है. जिसके बाद देश के प्रत्येक राज्य में लोगों की भारी संख्या भीड़ साफ दिखाई दे रही है. शराब की दूकान के बाहर लोगों की भीड़ इस कदर जमा हो रही है कि वहां पर पुलिस को खड़ा होना पड़ रहा है. वहीं राज्य सरकारों ने शराब की कीमतों में इजाफा करने का फैसला लिया है, दिल्ली के बाद अब आंध्र प्रदेश के बाद अब तमिलनाडु की सरकार ने भी शराब के दाम में इजाफा करने का निर्णय लिया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक तमिलनाडु की सरकार ने 180 ml की बोतल पर 20 रुपया बढ़ाने का फैसला लिया है. चेन्नई शहर को छोड़कर पूरे राज्य में सरकारी रिटेल आउटलेट खोले जाएंगे. सरकार ने 15% की बढ़ोतरी शराब की बोतलों पर उत्पाद शुल्क में की है.
केशव प्रसाद मौर्य: जमाती प्रकरण के बावजूद उप्र में कोरोना पर लगाम लगाने में कामयाब रहे
IANSकोरोना वायरस के खिलाफ अपनी लड़ाई में उत्तर प्रदेश ने साबित कर दिया है कि 'उत्तर प्रदेश बदह रहा है.' उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कहना है, यहां की स्थिति (महामारी से संबंधित) दिल्ली, महाराष्ट्र या राजस्थान से कहीं बेहतर है.
पूर्व हॉकी खिलाड़ी अशोक दीवान की तबीयत बेहतर, अमेरिका से लौटेंगे
Bhashaपिछले महीने दीवान ने अमेरिका से वापसी के लिये मदद मांगी थी । वह कोरोना वायरस महामारी के बाद जारी लॉकडाउन के कारण वहां फंस गए थे ।
कोरोना से हाहाकार: दिल्ली में 206 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5104 हुई, अब तक 64 लोगों ने तोड़ा दम
Anita Ramदिल्ली में 206 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद यहां कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5104 हो गई है. राजधानी में कोविड-19 के दोहरीकरण दर का यह 11वां दिन है. कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में अब तक 1468 मरीज इलाज के जरिए ठीक या डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 17 लोग वेंटिलेटर पर हैं और अब तक इस संक्रमण की चपेट में आकर 64 लोग दम तोड़ चुके हैं.
'आरोग्य सेतु' ऐप पूरी तरह से सुरक्षित, आपकी प्राइवेसी में हैकर नहीं लगा सकते कोई सेंध
Dinesh Dubeyदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच केंद्र सरकार ने सभी नागरिकों को अपने मोबाइल फोन पर 'आरोग्य सेतु' (Aarogya Setu) ऐप को डाउनलोड करने के लिए कहा है. खासकर रेड जोन में रहने वाले लोगों के लिए यह ऐप अपने स्मार्टफोन में रखना अनिवार्य है.
प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन मीरा चोपड़ा के पिता के साथ बंदूक की नोक पर हुई लूटपाट, सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी
IANSप्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन मीरा चोपड़ा के पिता को यहां पुलिस कॉलोनी में चाकू के बल पर लूट लिया गया. 'धारा 375' की अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि जब यह घटना हुई तब उसके पिता शाम की सैर पर निकले थे. मीरा ने 2014 में फिल्म 'गैंग ऑफ घोस्ट्स' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी.
पेट्रोल, डीजल पर रिकॉर्ड उत्पाद शुल्क बढ़ोत्तरी से 1.6 लाख करोड़ अतिरिक्त राजस्व मिलने की संभावना
Bhashaमंगलवार देर रात सरकार ने पेट्रोल पर 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें दो दशक के निचले स्तर पर चली गयी हैं। इस स्थिति का लाभ उठाने के लिए सरकार ने यह निर्णय किया है।
चीन में बिना लक्षण वाले 20 मामले आए
Bhashaराष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को चीन की मुख्य भूमि में कहीं भी कोविड-19 का स्थानीय तौर पर संचरण का कोई मामला सामने नहीं आया।
पनवेल से 1,200 प्रवासी कामगारों को लेकर विशेष ट्रेन रवाना
Bhashaमध्य रेलवे ने अपने टि्वटर हैंडल पर बताया कि ट्रेन नवी मुंबई के पनवेल स्टेशन से देर रात 12 बजकर 45 मिनट पर रवाना हुई। इस ट्रेन में वे यात्री सवार हैं जिनके नाम राज्य सरकार ने दिए और जिनका पंजीकरण किया गया।
दो साल में अपनी गलतियों को स्वीकार करना सीख लिया है : संजू सैमसन
Bhashaकेरल के इस युवा क्रिकेटर की राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर सरीखे दिग्गजों ने तारीफ की है लेकिन पिछले पांच साल में वह सिर्फ चार टी20 मैच ही खेल सके ।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने पेट डॉग ब्रूनो की मौत से हैं बेहद दुखी, फोटो शेयर कर कही ये बात
Aarti Shejvalkarबॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्माऔर उनके पति भारतीय कप्तान विराट कोहली के डॉग ब्रूनो ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. विराट ने इन्स्टाग्राम पर पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी है. विराट ने अपने ब्रूनो के लिए भावुक होकर नोट भी लिखा हैं. अनुष्का और विराट को डॉग बेहद पसंद है वो दोनों आए दिन अपने डॉग के साथ फोटो सोशल अकाउंट पर अपलोड करते है.
COVID19 लॉकडाउन के कारण विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए 'वंदे भारत मिशन' शुरू, 64 विमानों और 2 पोतों से होगी वापसी
Bhashaकोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन की वजह से खाड़ी देशों और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ने मंगलवार को ‘वंदे भारत मिशन’ की घोषणा की.
पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक से शादी की खबरों पर भड़कीं तमन्ना भाटिया, कहा- ये अपमानजनक है
Akash Jaiswalएक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. साल 2017 में तमन्ना अब्दुल रज्जाक के साथ एक ज्वेलरी स्टोर में नजर आईंटी ही जहां से उनकी फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चली है.
कोविड-19: मृतक संख्या बढ़कर हुई 1,694, संक्रमण के मामले बढ़कर 49,391 हुए
Bhashaकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से 13,160 मरीज ठीक हो गए हैं और एक रोगी देश से बाहर जा चुका है। कोविड-19 से संक्रमित 33,514 मरीजों का इलाज चल रहा है।
COVID-19: इंदौर में 36 वर्षीय व्यक्ति समेत दो मरीजों की कोरोना महामारी से हुई मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर पहुंची 80 के पार
Bhashaदेश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से दो और मरीजों की मौत हो गयी है. इसके साथ ही, जिले में इस वायरस के संक्रमण के कारण दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 81 पर पहुंच गयी है. पिछले 10 दिन से जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर पांच प्रतिशत से कम बनी हुई है.
ट्रंप ने भारत, पाक से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन आयात पर चिंताओं को किया अनदेखा : अमेरिकी वैज्ञानिक
Bhashaव्हिसलब्लोअर्स की सुरक्षा संबंधी कार्यालय यूएस ऑफिस आफ स्पेशल काउंसेल के समक्ष मंगलवार को की शिकायत में रिक ब्राइट ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग के शीर्ष अधिकारियों ने खासतौर से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन जैसी दवाइयां और निजी सुरक्षा उपकरण के संबंध में उनके तथा अन्य लोगों के संदेशों को बार-बार नजरअंदाज किया।
देश में कोरोना से रिकवरी रेट 28.71 प्रतिशत हुआ
IANSदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 126 लोगों की मौत हुई है और कोरोना के 2,958 नये मामले सामने आए हैं.
बांदा: BJP सांसद आर.के. सिंह पटेल के पेट्रोल पंप पर 50 हजार रुपये की हुई लूट, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
Bhashaबांदा-चित्रकूट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद आर.के. सिंह पटेल के पेट्रोल पंप से मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूट लिये. उन्होंने बताया कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच अज्ञात बदमाशों ने पहले पेट्रोल भरवाया, फिर उनमें से दो बदमाश अंदर कैश काउंटर में पेट्रोल का पैसा देने चले गए
शुरुआती कारोबार में रुपया 18 पैसे कमजोर
Bhashaमुद्रा कारोबारियों के मुताबिक अमेरिकी डॉलर के अन्य वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले मजबूत होने का असर रुपये पर पड़ा। कोरोना वायरस को लेकर बढ़ती चिंताओं का दबाव भी घरेलू मुद्रा पर रहा।