कोविड-19: मृतक संख्या बढ़कर हुई 1,694, संक्रमण के मामले बढ़कर 49,391 हुए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से 13,160 मरीज ठीक हो गए हैं और एक रोगी देश से बाहर जा चुका है। कोविड-19 से संक्रमित 33,514 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जमात

नयी दिल्ली, छह मई देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 126 लोगों की मौत हो जाने के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,694 हो गई है और संक्रमण के 2,958 नए मामले सामने के साथ ही संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 49,391 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से 13,160 मरीज ठीक हो गए हैं और एक रोगी देश से बाहर जा चुका है। कोविड-19 से संक्रमित 33,514 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘अभी तक करीब 28.71 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।’’

कुल मामलों में 111 विदेश नागरिक भी शामिल हैं।

मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार शाम से कुल 111 मरीजों की जान गई है । इनमें से गुजरात में 49, महाराष्टू में 34, राजस्थान में 12, पश्चिम बंगाल में सात, उत्तर प्रदेश में तीन, पंजाब एवं तमिलनाडु में दो-दो और कर्नाटक एवं हिमाचल प्रदेश में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

देश में कोविड-19 से हुई 1,694 मौतों में से सबसे ज्यादा 617 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है। इसके बाद गुजरात में 368, मध्य प्रदेश में 176, पश्चिम बंगाल में 140, राजस्थान में 89, दिल्ली में 64, उत्तर प्रदेश में 56 और आंध्र प्रदेश में 36 मरीजों ने दम तोड़ा है।

तमिलनाडु में मृतक संख्या 33 तक पहुंच गई है, जबकि तेलंगाना में 29 लोगों की संक्रमण ने जान ली है। कर्नाटक में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 29 हो गई है।

पंजाब में कोरोना वायरस से हुई मौतों की संख्या 25 है, जम्मू कश्मीर में आठ और हरियाणा में छह मरीजों की जान इस संक्रमण ने ली है। केरल और बिहार में चार-चार रोगियों की मौत हुई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, झारखंड में तीन लोगों की मौत हुई। मेघालय, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड और असम में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

मंत्रालय के बुधवार सुबह के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में हैं, जहां 15,525 लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं। इसके बाद गुजरात में 6,245, दिल्ली में 5,104, तमिलनाडु में 4,058, राजस्थान में 3,158 मध्य प्रदेश में 3,049 और उत्तर प्रदेश में 2,880 लोग संक्रमित हुए हैं।

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1,717 हो गए हैं और पंजाब में 1,451 लोग संक्रमित हैं। पश्चिम बंगाल में 1,344 लोग संक्रमित पाए गए हैं।।

तेलंगाना में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,096, जम्मू-कश्मीर में 741, कर्नाटक में 671, हरियाणा में 548 और बिहार में 536 हो गई है।

केरल में कोरोना वायरस के 502 मामले सामने आए हैं, जबकि ओडिशा में 175 मामले हैं। झारखंड में 125 और चंडीगढ़ में 111 लोग संक्रमित हुए हैं।

उत्तराखंड में 61 मामले सामने आए हैं जबकि छत्तीसगढ़ में 59, असम में 43 और हिमाचल प्रदेश में 42 और लद्दाख में 41 मामले सामने आए हैं।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 33 मामले हैं।

त्रिपुरा में 43, मेघालय में 12 और पुडुचेरी में नौ मामले हैं जबकि गोवा में कोविड -19 के सात मामले सामने आए हैं।

मणिपुर में दो मामले सामने आए हैं और मिजोरम, दादर एवं नगर हवेली तथा अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी