मुख्य समाचार

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 536 हुई

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि पूर्णिया जिले के जलालगढ निवासी 27 वर्षीय एक पुरुष में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है ।

जमालपुर से रेल संस्थान को लखनऊ शिफ्ट करने पर बिहार में सियासत तेज

IANS

बिहार के जमालपुर से रेल संस्थान को लखनऊ शिफ्ट करने के केंद्र सरकार के फैसले का बिहार में विरोध प्रारंभ हो गया. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर फैसले को तुरंत वापस लेने का आग्रह किया है.

पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर किसके लिए पैसा इकट्ठा कर रही है सरकार: प्रियंका

Bhasha

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट का फायदा जनता को मिलना चाहिए। लेकिन भाजपा सरकार बार-बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर जनता को मिलने वाला सारा फायदा अपने सूटकेस में भर लेती है।’’

कोरोना वायरस : मारुति ने डीलरों के लिए जारी किए नए मानक परिचालन नियम

Bhasha

कंपनी ने कहा कि नए एसओपी में ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सभी शोरूम में उच्चतम स्तर की साफ-सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। इन नियमों को ग्राहकों के साथ की जाने वाली हर तरह की बातचीत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Lockdown 3.0: लॉकडाउन को लेकर केंद्र से सोनिया गांधी का सवाल- सरकार बताए क्या है 17 मई के बाद की रणनीति?

Anita Ram

कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में सोनिया गांधी ने कोरोना वायरस के प्रभाव और इस महामारी को रोकने के लिए कांग्रेस द्वारा उठाए गए कदमों का आंकलन किया. उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किया है कि 17 मई के बाद क्या? और 17 मई के बाद कैसे? सरकार बताए कि आगे कब तक लॉकडाउन जारी रहेगा और उसके लिए किन मापदंडों का उपयोग किया गया है.

Coronavirus: WHO ने बताया कोविड-19 का रामबाण इलाज

IANS

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस अदनोम घेब्येयियस ने पूरी दुनिया से एकजुट होकर कोविड-19 को पराजित करने का आह्वान किया. उन्होंने जोर दिया कि एकता ही कोविड-19 का रामबाण है. ट्रेडोस ने कहा कि कोविड-19 पूरी दुनिया के लिए चेतावनी है, साथ ही दुनिया द्वारा एक समान भविष्य रचने का अच्छा मौका भी.

डेमोक्रेटिक पार्टी का न्यूयॉर्क प्राइमरी चुनाव रद्द करना असंवैधानिक है: अमेरिकी जज

Bhasha

सैंडर्स और यंग ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने के लिए अपनी मुहिम निलंबित कर दी है।

इटली ने कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने का किया दावा, संक्रमित चूहों पर मिले चमत्कारी नतीजे, अब इंसानों पर होगा ट्रायल

Dinesh Dubey

टाकिस (Takis) नाम की एक फर्म ने इटली में कोरोना वायरस वैक्सीन का आविष्कार किया है. टाकिस के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) लूगी ऑरिस्चिओ (Luigi Aurisicchio) ने बताया कि इस वैक्सीन से मानव शरीर के भीतर ही कोविड-19 का खात्मा किया जा सकता है.

क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी के ब्रेकअप की खबर हुई Viral, क्या वाकई अलग हो चुकी है ये जोड़ी? 

Akash Jaiswal

अथिया शेट्टी ने भी सोशल मीडिया पर अपनी एक थ्रोबैक फोटो पोस्ट की है जो बा इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई है. दरअसल, इस फोटो में अथिया ने अपने कथित बॉयफ्रेंड केएल राहुल को क्रॉप कर दिया है. इसे देखने के बाद अब लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या इन दोनों का ब्रेकअप हो गया है?

पुलवामा में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को किया ढेर, एक शीर्ष आतंकवादी कमांडर को घेरा

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने पुलवामा के शारशाली गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद वहां की घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया।

घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों से मध्य प्रदेश पुलिस की मनुहार, "कृपया भोजन करके जाएं"

Bhasha

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि प्रवासी मजदूरों और गरीब तबके के अन्य राहगीरों के लिये जिले के क्षिप्रा, सिमरोल, बड़गोंदा, मानपुर, किशनगंज और बेटमा क्षेत्रों में भोजनशालाएं चलायी जा रही हैं। पुलिस कर्मियों और समाजसेवी संस्थाओं के स्वयंसेवकों द्वारा इन भोजनशालाओं का जिम्मा संभाला जा रहा है।

Monalisa Hot Photos: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने शेयर की दिलकश तस्वीरें, हॉटनेस से जीता फैंस का दिल

Aarti Shejvalkar

भोजपुरी की अदाकारा मोनालिसा अक्सर अपने हॉट और बोल्ड वीडियो और तस्वीरों से सुर्खियों में रहती है. उनकी तस्वीरे हमेशा ऐसी होती हैं जो सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लेती है. हाल ही में मोनालिसा ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की हैं.मोनालिसा इन तस्वीरों में हॉट अवतार में नजर आ रही हैं.

डराने वाले है देश में कोरोना वायरस के पिछले 5 दिन के आंकड़े, सभी को रहना होगा सतर्क

Dinesh Dubey

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले पांच दिनों में भारत में 12 हजार से अधिक लोग कोविड-19 महामारी की जद में आए है. जबकि इस घातक वायरस ने 470 से अधिक लोगों की जिंदगियां छीन ली है.

घरेलू उत्पादक बना सकते हैं हर दिन 2.5 लाख पीपीई, दो लाख एन-95 मास्क, जीओएम को दी गई जानकारी

Bhasha

निकट भविष्य में कोविड-19 महामारी की चुनौती से निपटने के लिए इसे पर्याप्त बताया जा रहा है।

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव 2020: CM उद्धव ठाकरे पहली बार बनेंगे विधायक, खाली पड़ी नौ सीटों के लिए होगा चुनाव

Bhasha

महाराष्ट्र विधान परिषद के आगामी चुनाव से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को विधायक के रूप में अपना चुनावी करियर शुरू करने का मौका मिलेगा और यह देखना भी दिलचस्प होगा कि क्या खाली पड़ी नौ सीटों के लिए चुनाव होगा. बाद में ठाकरे समेत महाराष्ट्र विकास आघाड़ी के नेताओं ने परिषद चुनावों के लिए रणनीति पर चर्चा करने के लिए बैठक की थी.

कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने आर्थिक पैकेज की मांग उठाई

Bhasha

पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में मुख्यमंत्रियों ने यह आरोप भी लगाया कि कोरोना से संबंधित जोन का निर्धारण करने के लिए केंद्र की तरफ से राज्यों के साथ सलाह-मशविरा नहीं किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में मनरेगा के तहत अप्रैल महीने में 548.41 करोड़ रूपए की मजदूरी का भुगतान

Bhasha

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज यहां बताया कि छत्तीसगढ़ में मनरेगा के अंतर्गत शुरू किए गए कार्यों से कोविड-19 के नियंत्रण के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के बावजूद ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत है।

जुवेंटस के खिलाड़ी अभ्यास पर लौटे , पृथकवास पर गए रोनाल्डो का इंतजार

Bhasha

रोनाल्डो और उनका परिवार सोमवार को पुर्तगाल से तूरीन पहुंचा ।

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मौलाना साद बेटे से दो घंटे तक की पूछताछ, मांगी ये जानकारी

Team Latestly

तबलीगी जमात प्रमुख मौलाना साद पुलिस के गिरफ्तर से दूर है. जिसकी तलाश लगातार दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है. मौलाना साद को पकड़ने में दिल्ली पुलिस कोई भी कोरकसर नहीं छोड़ रही है. इसी कड़ी में मौलाना साद के बेटे से दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कल पूछताछ की. दिल्ली पुलिस ने उससे 20 लोगों के बारे में जानकारी मांगी है जो दिल्ली में मरकज में शामिल हुए थे या इसकी प्रबंधन टीम का हिस्सा थे. इससे पहले क्राइम ब्रांच की 6 सदस्यीय एक टीम ने गुरुवार को यूपी के शामली जिले के कांधला कस्बे में मौलाना साद के एक संभावित अड्डे पर छापा मारा था. वहीं दिल्ली पुलिस ने चौथे नोटिस के जरिये क्राइम ब्रांच ने आरोपी से पूछा है कि वे जांच टीम के सामने कब पेश होंगे?

जम्मू-कश्मीर: जानें कौन है मोस्ट वॉन्टेड आतंकी रियाज नायकू जो बुरहान वानी के बाद बना था हिजबुल मुजाहिदीन का नया कमांडर

Manoj Pandey

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतिपुरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घर लिया है और इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है. इस एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर हो चूका है. लेकिन सभी की नजरें रियाज नायकू (Riyaz Naikoo) पर है. रिपोर्ट के मुताबिक आतंकी रियाज नायकू के साथ 2 से 3 आतंकीयों को सुरक्षाबलों ने घेर रखा है. आतंकी रियाज नायकू की तलाश लंबे समय से सुरक्षाबलों को थी. कश्मीर का मोस्ट वांटेड उग्रवादी और हिजबुल प्रमुख रियाज नाइकू पुलवामा जिले के बेगपोरा का रहने वाला है. सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पोस्टर बॉय और कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद रियाज नाइकू ने हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर के रूप में कमान संभाली थी. रियाज नायकू को पूरी घाटी में हिजबुल का कमांडर माना जाता है.

Categories