बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 536 हुई

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि पूर्णिया जिले के जलालगढ निवासी 27 वर्षीय एक पुरुष में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है ।

जमात

पटना, 06 मई बिहार के पूर्णिया जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण का एक नया मामला प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 के मामले अब बढकर 536 हो गये।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि पूर्णिया जिले के जलालगढ निवासी 27 वर्षीय एक पुरुष में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है ।

बिहार के 38 जिलों में से 32 जिलों में कोविड—19 के मामले अब तक प्रकाश में आए हैं ।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक मुंगेर में 102, बक्सर में 56, रोहतास में 52, पटना में 44, नालंदा में 36, सिवान में 32, कैमूर में 31, मधुबनी में 23, गोपालगंज एवं भोजपुर में 18-18, बेगूसराय एवं औरंगाबाद में 13—13, भागलपुर एवं पश्चिम चंपारण में 11—11, कटिहार में 10, पूर्वी चंपारण में 09, सारण में 08, गया एवं सीतामढी में छह-छह, दरभंगा एवं अरवल में पांच-पांच, लखीसराय, नवादा एवं जहानाबाद में चार-चार, बांका एवं वैशाली में तीन-तीन, मधेपुरा, अररिया एवं पूर्णिया में दो-दो तथा शेखपुरा, शिवहर एवं समस्तीपुर में एक—एक मामले प्रकाश में आए हैं ।

बिहार में अब तक कोरोना वायरस के 30487 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 158 मरीज ठीक हुए हैं।

गौरतलब है कि 21 मार्च को मुंगेर जिला निवासी कोरोना वायरस संक्रमित एक मरीज एवं 17 अप्रैल को वैशाली जिला निवासी एक मरीज की पटना एम्स में तथा एक मई को पूर्वी चंपारण जिला निवासी एक मरीज एवं दो मई को सीतामढी जिला निवासी कोरोना वायरस संक्रमित एक मरीज की नालंदा मेडिकल कालेज अस्पताल में मौत हो गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें