कोरोना वायरस : मारुति ने डीलरों के लिए जारी किए नए मानक परिचालन नियम

कंपनी ने कहा कि नए एसओपी में ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सभी शोरूम में उच्चतम स्तर की साफ-सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। इन नियमों को ग्राहकों के साथ की जाने वाली हर तरह की बातचीत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

जमात

नयी दिल्ली, छह मई देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने डीलरों के लिए नए ‘मानक परिचालन नियम’ (एसओपी) जारी किए हैं। कंपनी ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट को देखते हुए उसने देशभर के डीलरों के लिए यह व्यापक एसओपी तैयार की है।

कंपनी ने कहा कि नए एसओपी में ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सभी शोरूम में उच्चतम स्तर की साफ-सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। इन नियमों को ग्राहकों के साथ की जाने वाली हर तरह की बातचीत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

बयान के मुताबिक ग्राहक के शोरूम में घुसने से लेकर उसे वाहन की डिलिवरी तक के सभी पक्षों का ध्यान रखते हुए ये नियम बनाए गए हैं। यह सभी मानक प्रक्रियांए वैज्ञानिक अध्ययन पर आधारित हैं।

कंपनी ने कहा कि इन एसओपी को लागू करके और स्थानीय राज्य सरकारों से मंजूरी लेने के बाद कंपनी ने अपने डीलर शोरूम खोलने शुरू कर दिए हैं। साथ ही ग्राहकों को कारों की आपूर्ति भी शुरू की है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी केनिची आयुकावा ने कहा कि उनके सभी डीलर ज्यादा संपर्क में आने वाली सभी सतहों समेत अन्य स्थानों की उच्च स्तरीय साफ-सफाई और उन्हें कीटाणुमुक्त बनाना सुनिश्चित कर रहे हैं।

कंपनी के देशभर के 1,960 शहरों और कस्बों में 3,080 डीलर शोरूम हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें