मुख्य समाचार
कोविड-19: मृतक संख्या बढ़कर हुई 1,783 हुई, संक्रमण के मामले 52,952
Bhashaकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से 15,266 मरीज ठीक हो गए हैं और एक रोगी देश से बाहर जा चुका है। कोविड-19 से संक्रमित 35,902 मरीजों का इलाज चल रहा है।
कोरोना वायरस संक्रमण का दूसरा दौर शुरू होने को लेकर चिंतित हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
Bhashaजर्मनी ने संक्रमण के मामलों का दौर फिर से शुरू होने की स्थिति में योजनाएं बनानी शुरू कर दी हैं। इटली में विशेषज्ञों ने नए पीड़ितों और उनके संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। फ्रांस में लॉकडाउन में ढील नहीं दी गई है और उसने संक्रमण का नया दौर शुरू होने की स्थिति में पहले ही योजना तैयार कर ली है।
इराक के पूर्व खुफिया प्रमुख मुस्तफा अल-कदीमी ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ
Bhashaसंसद सत्र में 255 सांसदों ने भाग लिया और उन्होंने इराक के प्रधानमंत्री के तौर पर मुस्तफा अल-कदीमी के नाम के प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिससे देश में पांच महीने से चल रहा नेतृत्व का संकट खत्म हो गया।
उत्तर प्रदेश: बच्चे को जन्म देने के 3 दिन बाद महिला कॉन्सटेबल की कोरोना वायरस से हुई मौत
IANSआगरा में एक अस्पताल में एक महिला कांस्टेबल ने एक बच्ची को जन्म देने के तीन दिन बाद ही कोरोनोवायरस से दम तोड़ दिया. 27 वर्षीय महिला की बुधवार को मौत हो गई. लेडी लयाल अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया और 4 मई को उसका कोविड-19 परीक्षण के लिए नमूना एकत्र करने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई. बता दें कि आगरा उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा कोरोना हॉटस्पॉट है.
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट
Bhashaब्रोकरों के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमितों के बढ़ते मामले और वृहद आर्थिक आंकड़ों की स्थिति अच्छी नहीं होने के चलते निवशकों की धारणा कमजोर रही।
भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ का खुलासा, कहा- COVID-19 के डर से अस्पताल ने नहीं किया भर्ती, मुझे लगा मैं मर जाउंगी
Team Latestlyभोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ को हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद अब वो स्वस्थ होकर घर लौट आई हैं. संभावना की तबीयत अचानक बिगड़ने के चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. संभावना ने बताया कि उनके लिए कोरोना के इस दौर में अपना ट्रीटमेंट करवा पाना बेहद मुश्किल था क्योंकि हर जगह उन्हें कोरोना मरीज के रूप में देखा जा रहा था.
ईरान पर हमला रोकने संबंधी प्रस्ताव पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लगाया वीटो, तनाव बढ़ने के आसार
Dinesh Dubeyईरान के साथ कई महीने से चले आ रहे तनाव के बीच अमेरिकी कांग्रेस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान पर हमला करने से रोकने संबंधी प्रस्ताव को बीते मार्च महीने में अंतिम मंजूरी दे दी थी. प्रतिनिधि सभा में प्रस्ताव के पक्ष में 227 जबकि विपक्ष में 186 वोट पडे़ थे.
कोरोना वायरस हमला पर्ल हार्बर, 9/11 से भी अधिक बुरा है : ट्रंप
Bhashaउन्होंने नर्सों के साथ एक बैठक के दौरान व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने अपने देश में अब तक के सबसे बुरे हमले का सामना किया। यह वाकई में सबसे बुरा हमला है। यह पर्ल हार्बर से भी बुरा है। यह विश्व व्यापार केंद्र से भी बहुत बुरा है। पहले कभी इस तरह का कोई हमला नहीं हुआ।’’
अमेरिकी परिवारों ने 2019 में 241 भारतीय बच्चों को गोद लिया: रिपोर्ट
Bhashaअमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को इस संबंध में जारी अपनी 12वीं सालाना रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 2019 में दूतावास अधिकारियों ने अमेरिकी नागरिकों द्वारा विदेशों में गोद लिए गए (2,677) बच्चों और अमेरिका में गोद लिए गए बच्चों (294) को 2,971 प्रवासी वीजा जारी किए।
थककर रूक जाना विकल्प नहीं, विजय के लिए निरंतर प्रयास जरूरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Bhashaबुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर ‘वेसाक वैश्विक समारोह’ को वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा भारत नि:स्वार्थ भाव से, बिना कोई भेदभाव किये देश और पूरे विश्व में संकट में घिरे लोगों के साथ पूरी मज़बूती से खड़ा है. मोदी ने कहा कि बुद्ध भारत के बोध और भारत के आत्मबोध, दोनों का प्रतीक हैं.
Buddha Purnima 2020: बुद्ध जयंती पर सुदर्शन पटनायक ने शेयर की भगवान गौतम बुद्ध की सैंड आर्ट की थ्रोबैक तस्वीर, देखें
Anita Ramइस साल कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच बुद्ध जयंती यानी बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार मनाया जा रहा है. कोरोना संकट के बीच एक ओर जहां हर कोई अपने घरों में रहकर बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार मना रहा है तो वहीं सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने अपने प्रशंसकों के लिए भगवान गौतम बुद्ध की मनमोहक सैंड आर्ट की थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है.
इंग्लैंड की महिला क्रिकेट प्रमुख सत्र रद्द होने की संभावना के लिए तैयार
Bhashaइंग्लैंड के सत्र की शुरुआत को कम से कम एक जुलाई तक टाला जा चुका है और हैरिसन ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी प्राथमिकता पुरुष टीम के अंतरराष्ट्रीय मैचों को बचाना है।
Rabindranath Tagore Jayanti 2020: बहुमुखी प्रतिभा के धनी रवींद्रनाथ टैगोर! 3 देशों के लिए राष्ट्रगान लिखनेवाले दुनिया के पहले कवि, नोबल पुरस्कार जीतनेवाले एशिया की पहली शख्सियत
Rajesh Srivastavएक कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अभिनेता, निर्देशक, समालोचक, शिक्षाशास्त्री, विचारक, समाजसेवी, यायावर, चित्रकार... ना जानें कितने पहलुओं को स्वयं में समेट रखा था, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने. रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म कोलकाता के प्रसिद्ध ठाकुरवंश में हुआ था. 1877 में 16 वर्ष की आयु में उनकी पहली लघुकथा प्रकाशित हुई थी.
पंजाब में आज से शराब की होगी होम डिलीवरी, आबकारी एवं कराधान विभाग ने जारी किया आदेश
Bhashaपंजाब आबकारी एवं कराधान विभाग ने राज्य में शराब के ठेके खोले जाने के संबंध में बुधवार को एक आदेश जारी किया, जिसके बाद सात मई से राज्य में शराब की होम डिलीवरी शुरू हो जाएगी. इसमें कहा गया है कि ‘पंजाब मीडियम लिकर’ की होम डिलीवरी नहीं की जाएगी. आदेश में कहा गया है कि सिर्फ लॉकडाउन अवधि के दौरान लोगों के घर तक शराब पहुंचाने की अनुमति होगी.
शादी से पहले प्यार में नहीं पड़ना चाहती थी श्रीदेवी, एक्ट्रेस का पुराना Video हुआ Viral
Team Latestlyबॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी को इस दुनिया को अलविदा कहे हुए 2 साल से भी ज्यादा का समय बीत चुका है. लेकिन आज भी उनके फैंस उन्हें उतना ही चाहते हैं और उनकी चर्चा करते हैं. बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रह चुकी श्रीदेवी का फिल्मी करियर शानदार रहा है. अपनी एक्टिंग और अपनी खूबसूरत अदाओं से उन्होंने न जाने कितने ही लोगों को अपना दीवाना बना दिया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधन में कहा- बुद्ध के उपदेशों पर चलकर हम कोरोना महामारी को हराने में होंगे सफल
IANSप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा है कि इस बार विश्व के सामने परिस्थितियां अलग हैं, दुनिया मुश्किल वक्त से गुजर रही है लेकिन आज के समय मे भगवान बुद्ध का उपदेश और भी प्रासंगिक हो गया है. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि आज दुनिया बदल गयी है लेकिन भगवान बुद्ध का संदेश नही बदला है.
विशाखापत्तन: एलजी पॉलिमर इंडस्ट्री में रासायनिक गैस लीक होने से 5 की मौत, कई की हालत गंभीर
Dinesh Dubeyआंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) में गुरुवार को एक रासायनिक गैस के रिसाव होने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है. यह दर्दनाक घटना आरआर वेंकटपुरम गांव (RR Venkatapuram Village) में एलजी पॉलिमर उद्योग (LG Polymers Industry) में हुई है.
Happy Vesak Day 2020 Wishes & Images: वेसाक दिवस पर इन शानदार हिंदी WhatsApp Sticker, Facebook Messages, GIF Greetings, Photo SMS, HD Wallpapers के जरिए दें सभी को बधाई
Anita Ramबुद्ध जयंती के पर्व को श्रीलंका के अलावा कई जगहों पर वेसाक डे यानी वेसाक उत्सव के रूप में मनाया जाता है. इस अवसर आप अपने बौद्ध धर्म के प्रियजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों को वॉट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट, वीचैट, टेलीग्राम जैसे लोकप्रिय सोशल मैसेजिंग ऐप के जरिए आप इन शानदार स्टिकर्स, मैसेजेस, इमेज, जीआईएफ, ग्रीटिंग्स और वॉलपेपर्स को भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं.
विशाखापट्टनम के रसायन संयंत्र से गैस का रिसाव, दो की मौत, 70 अस्पताल में भर्ती
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि यह संयंत्र गोपालपट्नम इलाके में स्थित है। इस इलाके के लोगों ने आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ, जी मचलाना और शरीर पर लाल चकत्ते पड़ने की शिकायत की।
दिल्ली पुलिस साइबर सेल ने अल्पसंख्यक आयोग के प्रमुख जफरुल इस्लाम खान के घर की छापेमारी
IANSदिल्ली पुलिस साइबर सेल ने बुधवार को दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के प्रमुख जफरुल इस्लाम खान के घर पर छापा मारा. इस्लाम पर सोशल मीडिया पर देशद्रोह संबंधी कथित टिप्पणी के लिए मामला दर्ज किया गया है. इसके बाद दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था.