अमेरिकी परिवारों ने 2019 में 241 भारतीय बच्चों को गोद लिया: रिपोर्ट

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को इस संबंध में जारी अपनी 12वीं सालाना रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 2019 में दूतावास अधिकारियों ने अमेरिकी नागरिकों द्वारा विदेशों में गोद लिए गए (2,677) बच्चों और अमेरिका में गोद लिए गए बच्चों (294) को 2,971 प्रवासी वीजा जारी किए।

वाशिंगटन, सात मई अमेरिका की एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी परिवारों ने 2019 में 241 भारतीय बच्चों को गोद लिया।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को इस संबंध में जारी अपनी 12वीं सालाना रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 2019 में दूतावास अधिकारियों ने अमेरिकी नागरिकों द्वारा विदेशों में गोद लिए गए (2,677) बच्चों और अमेरिका में गोद लिए गए बच्चों (294) को 2,971 प्रवासी वीजा जारी किए।

रिपोर्ट के अनुसार 2019 में चीन से 819, यूक्रेन से 298, कोलंबिया से 244, भारत से 241 और दक्षिण कोरिया से 166 बच्चे गोद लिए गए।

बच्चों संबंधी मामलों पर विशेष सलाहकार मिशेल बर्नी टोथ ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि इस रिपोर्ट में अमेरिकी परिवारों द्वारा अन्य देशों से गोद लिए गए बच्चों की कुल संख्या में गिरावट देखी गई है। इसका मुख्य कारण दो देशों, चीन और इथियोपिया से गोद लिए जाने वाले बच्चों की संख्या में आई गिरावट है। गोद लिए गए चीनी बच्चों की संख्या में 656 और इथियोपिया के बच्चों की संख्या 166 की गिरावट देखी गई।

उन्होंने कहा कि इस गिरावट का कारण इन देशों में लगातार आ रहे सामाजिक, आर्थिक या कानूनी बदलाव हैं।

टोथ ने कहा कि विश्व स्तर पर गिर रही इस संख्या की वजह यह भी हो सकती है कि देश वंचित बच्चों को अन्य देश में गोद देने के बजाए घरेलू स्तर पर ही गोद देने को प्राथमिकता देते हैं।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से बच्चों को गोद लिया जाना काफी प्रभावित हुआ है लेकिन ऐसा नहीं कहा जा सकता है कि यह रूक गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान