मुख्य समाचार

देश में COVID-19 मृतक की संख्या बढ़कर हुई 1,783, संक्रमण के आकड़े बढ़कर पहुंचे 52,952

Bhasha

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 89 लोगों की मौत हो जाने के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,783 हो गई है. इस दौरान 3,561 संक्रमण के नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 52,952 हो गई. मणिपुर में दो मामले सामने आए हैं और मिजोरम, दादर एवं नगर हवेली तथा अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया है.

कोरोना वायरस: निजी प्रयोगशाला ने दी गलत रिपोर्ट, प्रशासन ने मांगा स्पष्टीकरण

Bhasha

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुरेश सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि डॉ. रिजवान के नर्सिंग होम में कूल्हे का ऑपरेशन कराने के लिए मंगलवार को भर्ती हुई बौंडी क्षेत्र निवासी 65 वर्षीय महिला की एक निजी प्रयोगशाला में जांच करायी थी, जिसमें वह कोविड—19 से संक्रमित पायी गयी थी।

विशाखापत्तनम गैस रिसाव : आंध्र प्रदेश सरकार ने लोगों से न घबराने की अपील की, हेल्पलाइन नंबर जारी किए

Bhasha

आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम के पास बृहस्पतिवार तड़के एक पॉलिमर संयंत्र से गैस के रिसाव ने पांच किलोमीटर के दायरे में स्थित गांवों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोगों को सांस लेने में दिक्कत और दूसरी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसने गंभीर औद्योगिक आपदा की आशंका को बढ़ा दिया है।

आयोजकों ने स्वीकार किया, आस्ट्रेलियाई ओपन हो सकता है रद्द

Bhasha

सत्र का शुरूआती ग्रैंडस्लैम अगले साल 18 से 31 जनवरी से मेलबर्न में खेला जायेगा जिसमें अभी आठ महीने का समय बचा है लेकिन टेनिस आस्ट्रेलिया ने कहा कि उस समय जो भी पांबदियां लागू होंगी, वह उसका पालन करेगा।

'कसौटी जिंदगी की' फेम एरिका फर्नांडिस ने अपने जन्मदिन पर सोशल मीडिया से बनाई दुरी

IANS

'कसौटी जिंदगी की' फेम अभिनेत्री एरिका फर्नांडिस गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं और इस पल का शांति से आनंद लेने के चलते उन्होंने आज के दिन बाहरी दुनिया खासकर सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखने का फैसला लिया है.

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल के निधन पर उप राज्यपाल ने शोक जताया

Bhasha

बैजल ने दिवंगत कांस्टेबल को एक 'महान योद्धा' करार दिया जिसने महामारी के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर डटे पुलिसकर्मियों का गौरव बढ़ाया ।

भारत के बाहर मौजूद विदेशी नागरिकों के वीजा, ओसीआई कार्ड निलंबित

Bhasha

उसने एक बयान में कहा कि भारत में मौजूद जिन विदेशी नागरिकों की वीजा की अवधि समाप्त हो गई है और जो अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंध के कारण भारत के बाहर यात्रा नहीं कर सकते, वे वीजा की अवधि बढ़ाए जाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उनसे अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूला जाएगा।

तेदेपा ने गैस रिसाव मामले की जांच की मांग की, केंद्र से पॉलिमर इकाई बंद करने को कहा

Bhasha

नायडू ने केंद्र से यह भी अपील की कि वह जिले में चिकित्सा विशेषज्ञों का दल तत्काल भेजे क्योंकि जिले में इससे प्रभावित हुए लोगों के उपचार के लिए आवश्यक विशेषज्ञता वाले लोग संभवत: नहीं होंगे।

कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले कांस्टेबल के परिवार के लिए एक करोड़ रुपए अनुग्रह राशि घोषित

Bhasha

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘अमित जी अपनी जान की परवाह न करते हुए कोरोना वायरस इस महामारी के समय हम दिल्ली वालों की सेवा करते रहे। वह खुद संक्रमित हो गए और हमें छोड़ कर चले गए। मैं उनकी शहादत को सभी दिल्लीवासियों की ओर से नमन करता हूं। उनके परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी।’’

संयुक्त अरब अमीरात में फंसे नागरिकों को लाने के लिए पहला विमान रवाना

Bhasha

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीय नागरिकों (ज्यादातर यात्री केरल से हैं) को अबू धाबी से लाने के लिए पहला विमान कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुआ। विमान दोपहर तीन बजे तक अबू धाबी हवाईअड्डे पहुंच जाएगा। इसके बाद चार बजकर 15 मिनट पर वहां से यात्रियों को लेकर उड़ान भरेगा।

आर्थिक रूप से कमजोर भारतीयों को विदेशों से लाने के लिये न्यायालय में याचिका

Bhasha

सरकार ने विमानों और जहाजों की मदद से विदेशों में फंसे भारतीयों को चरणबद्ध तरीके से स्वदेश लाने का फैसला किया है लेकिन इन भारतीयों को स्वदेश लौटने के लिये यात्रा किराया देना होगा।

कोरोना वायरस : मारुति ने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए बनायी वेलनेस मित्र एप्प

Bhasha

कंपनी के मुताबिक उसने अपनी पूरी श्रृंखला के तहत सभी कर्मचारियों के लिए ‘आरोग्य सेतु एप्प’ अनिवार्य कर दिया है। इस पर कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को रोज अपनी स्वास्थ्य जानकारी देनी है।

राजस्थान ने अपनी सीमाएं सील कीं, बिना अनुमति प्रवेश नहीं

Bhasha

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अनुसार गत दिनों में देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। देश में बीते तीन दिन में 10 हजार मामले सामने आए हैं। देश के अन्य राज्यों से भारी संख्या में बिना अनुमति के लोगों के प्रवेश की संभावनाओं के मद्देजनर सीमाएं सील करने का फैसला लिया गया है।

कोविड-19: वैश्विक महामारी घोषित किए जाने के बाद दिसंबर तक भारत में दो करोड़ से ज्यादा बच्चों का जन्म

Bhasha

यूनीसेफ ने आगाह किया है कि दुनिया भर में वैश्विक महामारी के दौरान गर्भवती महिलाएं और इस दौरान पैदा हुए बच्चे प्रभावित स्वास्थ्य सेवाओं के संकटों का सामना कर रहे हैं।

कोरोना का कहर: मुंबई में 250 पुलिसकर्मियों की COVID-19 टेस्ट रिपोर्ट आया पॉजिटिव, अब तक 19 लोगों की हो चुकी है मौत

Manoj Pandey

कोरोना वायरस अपना शिकार फ्रंट लाइन वॉरियर्स को भी बना रही है. कोरोना वायरस की चपेट में देशभर के कई पुलिसकर्मी, डॉक्टर, नर्स और अन्य सरकारी कर्मी आ चुके हैं. इनमे से कई लोगों ने कोरोना को हरा दिया तो कई लोग ऐसे भी हैं जो कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या महाराष्ट्र में हैं. इस राज्य की राजधानी मुंबई में भी पुलिस को अपनी जकड़ में ले लिया है. मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने कहा कि मुंबई में लगभग 250 पुलिस कर्मियों का COVID19 टेस्ट पॉजिटिव आया है. वैसे कोविड लक्षण केस की संख्या बहुत कम है और उनमें से कोई भी ICU में नहीं है. मुंबई पुलिस ने 55 साल के उम्र के उपर के बीमार पुलिसकर्मियों को पहले छुट्टी पर भेज दिया है. ताकि वे कोरोना वायरस से बचे रहें.

7 मई : गुरूदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर का जन्मदिन

Bhasha

देश दुनिया के इतिहास में सात मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

आंध्र में रसायनिक संयंत्र से स्टाइरीन का रिसाव, आठ की मौत, जांच के आदेश

Bhasha

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डी गौतम सवांग ने बताया कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने हालात का जायजा लेने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की थी और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

देश में बेरोजगारी दर अप्रैल में 1929 की महामंदी के बाद सबसे उच्च स्तर पर रहने का अनुमान: अमेरिकी सरकार

Bhasha

आंकड़े उपलब्ध कराने वाली कंपनी फैक्टसेट के मुताबिक अप्रैल की बेरोजगारी दर 16 प्रतिशत तक रहने का अनुमान है. रकार छंटनी के आंकड़े घरों और कारोबारों का सर्वेक्षण करके जुटाती है. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए दुनियाभर में कई देशों ने लॉकडाउन (बंद) का विकल्प अपनाया.

बेहद खतरनाक है विशाखापत्तनम में फैलने वाली स्टीरिन गैस, संकट में पड़ी सैकड़ों जिंदगियां

Dinesh Dubey

स्टाइरीन गैस के हवा में फैलने से सभी जीवित प्राणियों के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है. यह बेहद हानिकारक होता है. इसकी चपेट में आने से इंसानों का मुख्य रूप से ऊपरी श्वसन तंत्र प्रभावित होता है.

डेविड वॉर्नर ने बताई अपनी संयुक्त भारत-ऑस्ट्रेलिया IPL टीम, रोहित-विराट और धोनी को जगह, इन बड़े खिलाडियों का पत्ता कट

Abdul Kadir

इस टीम के विकेटकीपर धोनी हैं जो नंबर 7 पर बल्लेबाजी करेंगे. गेंदबाजी विभाग में आगे बढ़ते हुए, वार्नर ने अपनी टीम में मिशेल स्टार्क जसप्रीत बुमराह और आशीष नेहरा को लिया है. 11वें खिलाडी के लिए चहल-कुलदीप के बीच टक्कर है.

Categories