भारत के बाहर मौजूद विदेशी नागरिकों के वीजा, ओसीआई कार्ड निलंबित

उसने एक बयान में कहा कि भारत में मौजूद जिन विदेशी नागरिकों की वीजा की अवधि समाप्त हो गई है और जो अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंध के कारण भारत के बाहर यात्रा नहीं कर सकते, वे वीजा की अवधि बढ़ाए जाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उनसे अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूला जाएगा।

वाशिंगटन, सात मई अमेरिका के वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि विदेशी नागरिकों के लिए जारी सभी वीजा और विदेशों में रह रहे भारतीय मूल के लोगों के लिए ओसीआई कार्ड वीजा मुक्त यात्रा को तब तक के लिए निलंबित कर दिया गया है, जब तक अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर भारत का प्रतिबंध लागू रहता है।

उसने एक बयान में कहा कि भारत में मौजूद जिन विदेशी नागरिकों की वीजा की अवधि समाप्त हो गई है और जो अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंध के कारण भारत के बाहर यात्रा नहीं कर सकते, वे वीजा की अवधि बढ़ाए जाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उनसे अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूला जाएगा।

दूतावास ने कहा है कि भारत नहीं गए ओसीआई कार्ड धारकों को वीजा मुक्त यात्रा की जो सुविधा दी गई थी, वह भारत से और भारत में अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा पर प्रतिबंध लागू रहने तक निलंबित रहेगी। इस समय भारत में मौजूद ओसीआई कार्डधारकों का कार्ड वैध रहेगा।

उसने कहा कि उन विदेशी लोगों के लिए जारी सभी वीजा निलंबित कर दिए जाते हैं, जो इस समय भारत में नहीं हैं। यह निलंबन तब तक लागू रहेगा जब तक भारत में अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा प्रतिबंध लागू रहेगा।

दूतावास ने कहा कि यह नियम राजनयिकों, आधिकारिक पासपोर्ट धारकों, संयुक्त राष्ट्र/अंतरराष्ट्रीय संगठनों के कर्मियों और रोजगार एवं परियोजना वीजा धारकों पर लागू नहीं होगा।

भारत ने कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने के लिए 17 मई तक अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ladki Behan Yojna e-KYC Deadline: लाड़की बहन योजन के लिए ई-केवाईसी सुधार की प्रकिया जल्द करें पूरी, 31 मार्च हैं लास्ट डेट

RBI New Rules for Digital Payments: आरबीआई के नए नियम, 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा अनिवार्य, चेक डिटेल्स

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स