आयोजकों ने स्वीकार किया, आस्ट्रेलियाई ओपन हो सकता है रद्द

सत्र का शुरूआती ग्रैंडस्लैम अगले साल 18 से 31 जनवरी से मेलबर्न में खेला जायेगा जिसमें अभी आठ महीने का समय बचा है लेकिन टेनिस आस्ट्रेलिया ने कहा कि उस समय जो भी पांबदियां लागू होंगी, वह उसका पालन करेगा।

इस साल टेनिस कैलेंडर को कम से कम 13 जुलाई तक निलंबित कर दिया गया है और दुनिया भर में सीमायें बंद है तो अंतरराष्ट्रीय सर्किट के शुरू होने पर अनिश्चितता बनी हुई है।

सत्र का शुरूआती ग्रैंडस्लैम अगले साल 18 से 31 जनवरी से मेलबर्न में खेला जायेगा जिसमें अभी आठ महीने का समय बचा है लेकिन टेनिस आस्ट्रेलिया ने कहा कि उस समय जो भी पांबदियां लागू होंगी, वह उसका पालन करेगा।

टेनिस आस्ट्रेलिया की प्रवक्ता ने एएफपी से कहा, ‘‘हम जिन भी विकल्पों को देख रहे हैं, हमने निश्चित रूप से इनको छुपाया नहीं है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम बेहतर की उम्मीद कर रहे हैं लेकिन सभी परिस्थितियों के लिये योजना बना रहे हैं। ’’

इन विकल्पों में टूर्नामेंट के रद्द होने की संभावना से लेकर विदेशी खिलाड़ियों पर पृथकवास लगाना तथा केवल आस्ट्रेलियाई दर्शकों को टूर्नामेंट देखने के लिये अनुमति देना शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें सभी चीजों को देखना होगा क्योंकि काफी सारे फैसले हमारे नियंत्रण से बाहर के होंगे जो सरकारी दिशानिर्देशों और पांबदियों से संबंधित होंगे। ’’

प्रवक्ता ने साथ ही कहा, ‘‘हमें सबकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये सभी नियमों का पालन करने की जरूरत होगी। ’’

कोरोना वायरस महामारी के चलते इस साल विम्बलडन ग्रैंडस्लैम द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार रद्द हुआ और फ्रैंच ओपन भी सितंबर के अंत तक स्थगित हो गया है।

वहीं अमेरिकी टेनिस संघ जून के मध्य में फैसला करेगा कि अमेरिकी ओपन न्यूयार्क में अगस्त में शुरू हो पायेगा या नहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान