दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल के निधन पर उप राज्यपाल ने शोक जताया

बैजल ने दिवंगत कांस्टेबल को एक 'महान योद्धा' करार दिया जिसने महामारी के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर डटे पुलिसकर्मियों का गौरव बढ़ाया ।

जमात

नयी दिल्ली, सात मई दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने गुरूवार को दिल्ली पुलिस कांस्टेबल अमित के निधन पर शोक प्रकट किया और कहा कि कोविड—19 के खिलाफ संघर्ष में उनके 'बलिदान' को हमेशा याद रखा जायेगा ।

बैजल ने दिवंगत कांस्टेबल को एक 'महान योद्धा' करार दिया जिसने महामारी के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर डटे पुलिसकर्मियों का गौरव बढ़ाया ।

उन्होंने ट्वीट किया, 'दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल अमित के निधन की खबर से बेहद दुखी हूं । कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ संघर्ष में उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जायेगा । वह एक महान योद्धा थे, जिसने महामारी के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर डटे पुलिसकर्मियों का गौरव बढ़ाया है । शोक संतप्त परिवार के लिये मेरी गहरी संवेदना ।'

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 31 साल के कांस्टेबल अमित मंगलवार की शाम बीमार पड़ गये और उनका नमूना कोविड—19 जांच के लिये भेजा गया था और उनमें इसकी पुष्टि हुयी थी ।

अधिकारी ने बताया कि मंलगवार की शाम जब कांस्टेबल ने कहा कि वह ठीक नहीं महसूस कर रहे है, तो उन्हें तत्काल राम मनोहर ​लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया गया ।

उन्होंने बताया कि लोहिया अस्पताल की रिपोर्ट का इंतजार है हालांकि, अशोक विहार स्थित जांच केंद्र में उनमें कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी है।

अमित मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले थे और वह भरत नगर पुलिस थाने में बतौर कांस्टेबल तैनात थे ।

कांस्टेबल के परिवार में पत्नी के अलावा तीन साल का एक बेटा भी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान