कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले कांस्टेबल के परिवार के लिए एक करोड़ रुपए अनुग्रह राशि घोषित

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘अमित जी अपनी जान की परवाह न करते हुए कोरोना वायरस इस महामारी के समय हम दिल्ली वालों की सेवा करते रहे। वह खुद संक्रमित हो गए और हमें छोड़ कर चले गए। मैं उनकी शहादत को सभी दिल्लीवासियों की ओर से नमन करता हूं। उनके परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी।’’

जमात

नयी दिल्ली, सात मई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की मौत पर बृहस्पतिवार को शोक जताते हुए कहा कि उनके परिवार को एक करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘अमित जी अपनी जान की परवाह न करते हुए कोरोना वायरस इस महामारी के समय हम दिल्ली वालों की सेवा करते रहे। वह खुद संक्रमित हो गए और हमें छोड़ कर चले गए। मैं उनकी शहादत को सभी दिल्लीवासियों की ओर से नमन करता हूं। उनके परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी।’’

दिल्ली पुलिस के 31 वर्षीय कांस्टेबल की मंगलवार शाम को बीमार पड़ने के बाद मौत हो गई थी और उनके नमूने की जांच रिपोर्ट में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।

यह दिल्ली पुलिस में इस संक्रमण से होने वाली पहली मौत है।

पुलिस ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले यह कांस्टेबल उत्तर पश्चिम दिल्ली के भारत नगर पुलिस थाने में तैनात थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम को जब कांस्टेबल ने बताया कि उनकी तबियत ठीक नहीं लग रही है तो उन्हें फौरन राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल के परिवार में पत्नी और तीन साल का एक बेटा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान