मुख्य समाचार

अमेरिका का सनसनीखेज आरोप- चीन कोविड-19 से जुड़ी रिसर्च कर रहा हैक

IANS

अमेरिका के अधिकारियों ने कहा कि चीन से जुड़े हैकर्स कोरोना वायरस पर रिसर्च कर रहे संगठनों को निशाना बना रहे हैं.

पटरी पर जल्द लौट सकती है मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें, विशेष ट्रेनों में 22 मई से वेटिंग लिस्ट होगी शुरू

Bhasha

वर्तमान विशेष ट्रेनों में केवल पक्के टिकट बुक किये जा रहे हैं, वहीं 22 मई से शुरू हो रही यात्राओं के वास्ते 15 मई से टिकटों की बुकिंग में प्रतीक्षा सूची में टिकट बुक कराने का प्रावधान होगा.

कोरोना काल में ग्लैमरस फोटो पोस्ट करके ट्रोल हुईं सोनम कपूर, लोगों ने कहा- रामायण ही देख लो, भगवान सद्बुद्धि देगा

Akash Jaiswal

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में लॉकडाउन के दौरान अपनी कई सारी फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की थी. इन फोटोज में वो बेहद ग्लैमरस अंदाज में पोज करती हुई नजर आईं. इंटरनेट पर उनकी ये फोटोज खूब वायरल हुईं जिसे देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे.

पालघर मॉब लिंचिंग: CID ने 6 और आरोपियों को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने सभी को हिरासत में भेजा

Dinesh Dubey

महाराष्ट्र के पालघर में दो संतों व उनके ड्राइवर की नृशंस सामूहिक हत्या मामले में छह और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि एक किशोर को हिरासत में लिया है.

COVID-19 लॉकडाउन के बीच पाकिस्तान में हिन्दुओं के मसीहा बनें शाहिद अफरीदी, मंदिर में जाकर लोगों तक पहुंचाई मदद

Laxmi Pandey

देश और दुनिया में कोरोना वायरस महामारी का खतरा बढ़ता ही जा रहा है. ऐसे में सरकार के साथ-साथ अन्य फेमस पर्सनालिटी भी इस नेक काम में अपना संभव समर्थन दे रही है. वहीं पाकिस्तान में भी इन दिनों क्रिकेटर शाहिद अफरीदी कोरोना के खिलाफ लड़ाई अपना योगदान दे रहे हैं. क्रिकेटर अपने फाउंडेशन से पाकिस्तानियों की मदद कर रहे हैं.

दिल्ली: IPS ऑफिसर सहित पुलिस में 140 से ज्यादा कोरोना संक्रमित, मदद को 2 विशेष आयुक्तों की टीम बनी

IANS

दिल्ली पुलिस में दिन ब दिन कोरोना संक्रमित जवानों की संख्या बढ़ती जा रही है. करीब दो महीने में अब तक एक आईपीएस अधिकारी सहित 140 से ज्यादा पुलिस जवान कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं.

ट्रम्प ने स्कूलों को फिर से खोलने पर दिया जोर, फॉसी पर साधा निशाना

Bhasha

ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में बुधवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि निश्चित तौर पर उन्हें स्कूलों को खोलना चाहिए। मुझे लगता है कि उन्हें यह करना चाहिए।’’

मेरठ में कोरोना वायरस से एक और मौत, पीएसी के चार जवान भी हुए संक्रमित

Bhasha

इसी के साथ मेरठ सदर तहसील के रजिस्ट्रार-कानूनगो के भी कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

कोरोना वायरस के चलते संजय दत्त-अरशद वारसी यूरोप में नहीं कर पाए शूटिंग, अब गोवा में शूट होगी इनकी कॉमेडी फिल्म

Akash Jaiswal

संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी ने अपनी 'मुन्नाभाई' सीरीज से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और अब वो इस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन इसी बीच अब खबर आ रही है की ये जोड़ी जल्द ही एक कॉमेडी फिल्म में एक साथ नजर आएगी.

कोरोना का कहर: बीते 24 घंटे में COVID-19 के 3,722 नए मामले, 134 मौतें- देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 78 हजार के पार

Manoj Pandey

कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. देशभर में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के कुल 3722 केस सामने आए और 134 लोगों की मौत हो गई. पूरे देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 78003 हो गई है. वहीं कोरोना वायरस कुल एक्टिव केस की संख्या 49219 हो गई है. कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक 26235 ठीक हो चुके हैं. जबकि देश के भीतर COVID-19 से मरने वालों की संख्या 2549 हो गई है. कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण सरकार ने देश के भीतर लॉकडाउन लगा दिया है. लेकिन उसके बाद भी कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.

दिल्ली में अब तक 400 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए : सत्येंद्र जैन

Bhasha

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को यह जानकारी दी.

Sambhaji Maharaj Jayanti 2020: ‘साहस’ और ‘शौर्य’ में शिवाजी महाराज से कम नहीं थे संभाजी! जानें विश्व के प्रथम बाल साहित्यकार की वीरगाथा

Rajesh Srivastav

संभाजी शूरवीर ही नहीं थे, बल्कि साहित्य के क्षेत्र में भी काफी कुछ किया. मात्र 14 वर्ष की आयु में उन्होंने आठ भाषाओं में दक्षता हासिल कर ली थी. उन्होंने पिता शिवाजी के सम्मान में संस्कृत भाषा में ‘बुधाचरित्र’ लिखा.

कोरोना संकट: वर्चुअल सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट के ड्रेस कोड में बड़ा बदलाव, अगले आदेश तक वकीलों को पहनने होंगे सादे सफेद कपड़े

Anita Ram

कोरोना वायरस प्रकोप के बीच 13 मई को सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी एक सर्कुलर के मुताबिक, कोर्ट के सामने वर्चुअल कोर्ट सिस्टम से हो रही सुनवाई के दौरान वकील अगले आदेश तक या चिकित्सा अनिवार्यता रहने तक सादे सफेद कपड़े पहनेंगे. वकील काला कोट और गाउन नहीं पहनेंगे. पुरुष वकील सफेद सादे शर्ट पहनेंगे, जबकि महिला वकील सफेद सलवार-कमीज या सफेद साड़ी पहनेंगी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, यमरच इलाके में घेराबंदी

Bhasha

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. इसी दौरान आतंकवादियों ने गश्ती दल पर गोलियां चलाई जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.

अमेरिका में कोरोना का कहर, अब तक 84 हजार से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत- 24 घंटे में गई 1,813 लोगों की जान

Manoj Pandey

पूरी दुनिया वैश्विक संकट COVID-19 से जूझ रही है. दुनिया के सभी देशों में कोरोना की वैक्सीन को तैयार करने का काम जारी है. कोरोना की मार का सबसे अधिक असर अमेरिका में देखा जा रहा है. आलम यह है कि अमेरिका में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. तमाम कोशिशों के बाद न तो मरीजों की संख्या में कमी आई है और नहीं मौत का सिलसिला थमा है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी (Johns Hopkins University) की रिपोर्ट के अनुसार पूरे अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण 84,059 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं पिछले 24 घंटे के भीतर COVID-19 ने 1,813 लोगों की जान ले ली. कोरोना का सबसे अधिक असर न्यूयॉर्क में देखा जा रहा है.

आमिर खान के असिस्टेंट अमोस पॉल के निधन से बेहद दुखी हैं बेटी इरा खान, ये स्पेशल नोट लिखकर दी श्रद्धांजलि

Akash Jaiswal

आमिर खान के पर्सनल असिस्टेंट अमोस पॉल का 12 मई को मुंबई में निधन हो गया. बताया गया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसके चलते उन्होंने दम तोड़ दिया. अमोस के निधन से आमिर और उनका परिवार काफी दुखी है और उनके लिए इस खबर पर यकीन कर पाना थोडा मुश्किल भी है.

यूपी-एमपी में सड़क हादसों ने छीनी 14 प्रवासी मजदूरों की जान, 53 घायल

Dinesh Dubey

कोरोना काल प्रवासी मजदूरों को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रहा है. रहने-खाने की संकट के कारण मजदूर सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलने के लिए मजबूर है. इस दौरान कई प्रवासी मजदूर हादसे का शिकार भी हो जा रहे है.

Sambhaji Jayanti 2020 Wishes & Images: संभाजी महाराज जयंती पर प्रियजनों को भेजें ये हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Messages, GIF Greetings, HD Photos, Wallpapers और दें शुभकामनाएं

Anita Ram

छत्रपति शिवाजी महाराज की तरह उनके पुत्र संभाजी महाराज की जयंती भी महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाई जाती है. इस खास मौके पर आप इन हिंदी वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉलपेपर्स, एचडी फोटोज, विशेज और इमेजेस के जरिए प्रियजनों को छत्रपति संभाजी महाराज जयंती की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

झारखंड में कोरोना वायरस के आठ नये मामले आए, कुल संख्या 181 हुई

Bhasha

राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक डॉ. डीके सिंह ने बताया कि जहां गिरिडीह में चार, राजधानी रांची में दो नये संक्रमित पाये गये। वहीं दो अन्य संक्रमित कोडरमा जिले से सामने आये। इसके बाद कुल संक्रमितों की तादात 181 हो गयी।

मुम्बई में प्रवासी मजदूरों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया बल प्रयोग

Bhasha

उन्होंने कहा, ‘‘ सैकड़ों ऐसे श्रमिक रिप्पटन होटल के समीप इकट्ठा हो गए और मांग करने लगे कि उनके घर जाने के लिए एक विशेष ट्रेन का इंतजाम किया जाए।’’

Categories