मुख्य समाचार

कोरोना : रेलवे यात्रियों का पता लेगा, 30 जून तक की यात्रा के लिए बुक सभी टिकट रद्द

Bhasha

रेलवे ने कहा कि 12 मई से शुरू की गयी राजधानी जैसी विशेष ट्रेनों में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को अब अपना पता देना होगा जहां वे जा रहे हैं।

टिड्डी समस्या से निपटने के लिये मदद करे केन्द्र: गहलोत

Bhasha

गहलोत ने कहा कि राजस्थान में टिड्डियों का प्रकोप पहले से ही शुरू हो चुका है राज्य के किसान टिड्डियों के प्रकोप को झेल रहे है और कई जिलों में टिड्डियों के हमले से फसलें बर्बाद हो गई है।

कोविड-19 संक्रमण से दो और लोगों की मौत, 147 नए मामले सामने आए

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर शाम जारी बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान प्रतापगढ़ और मेरठ में कोविड-19 से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। संक्रमण से प्रदेश में अभी तक कुल 88 लोगों की मौत हुई है।

अमित शाह ने प्रवासी श्रमिकों, गरीबों और किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा का स्वागत किया

Bhasha

शाह ने अपने ट्वीट में कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों की मदद के लिए हर प्रयास किया है जो अपने कठिन परिश्रम से देश को भोजन कराते हैं।

लॉकडाउन: घर लौट रहे 14 प्रवासी श्रमिकों की दो सड़क हादसों में मौत, करीब 60 अन्य घायल

Bhasha

मध्यप्रदेश पुलिस ने बताया कि प्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 180 किलोमीटर दूर गुना में बृहस्पतिवार तड़के हुई दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के आठ प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गयी, जबकि 55 घायल हो गये। प्रवासी श्रमिक महाराष्ट्र से जिस ट्रक में सवार होकर आ रहे थे, वह गलत दिशा से आ रही एक खाली बस से टकरा गया।

गौरी खान ने क्लिक की बेटी सुहाना की बिना मेकअप वाली फोटो, तस्वीरें देख आप भी बन जाएंगे फैन

Team Latestly

गौरी खान ने सोशल मीडिया पर बेटी सुहाना की बिना मेकअप वाली फोटो शेयर की है. जिसमें सुहाना का लुक देखते ही बन रहा है.

कुलभूषण जाधव मामले की समीक्षा सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान उठा रहा है कदम: विदेश कार्यालय

Bhasha

हेग स्थित आईसीजे ने पिछले साल जुलाई में फैसला दिया था कि पाकिस्तान को जाधव की दोषसिद्धि और और सजा की ‘‘प्रभावी समीक्षा तथा पुनर्विचार’’ करना चाहिए।

पश्चिम बंगाल सरकार प्रवासियों को घर लौटने के लिए सुविधाएं नहीं दे रही :पीयूष गोयल

Bhasha

रेलवे ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिये लागू लॉकडाउन के कारण देशभर में फंसे प्रवासी कामगारों को ट्रेनों से उनके गंतव्यों तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद एक मई से विशेष श्रमिक ट्रेनों की शुरुआत की है।

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 253 नए मामले, आंकड़ा 4,426 तक पहुंचा

Bhasha

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से बुरहानपुर में तीन और इंदौर एवं नीमच में एक—एक व्यक्ति की मौत हुई है।

बीएसएनएल ने अयप्पा मंदिर में प्रवेश की कोशिश करने वाली रेहाना की अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश दिया

Bhasha

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने के फातिमा के ‘इरादतन’ कृत्य को लेकर यह आदेश जारी किया गया है।

कोरोना संकट: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिया निर्देश-फेस मास्क नहीं लगाने पर लगेगा जुर्माना

IANS

उत्तर प्रदेश के अपर सचिव (गृह) ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग को निर्देश दिया है कि फेस मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर उनसे मौके पर ही जुर्माना वसूलें. यहां के लोकभवन में गुरुवार को कोरोनावायरस के प्रकोप के संबंध में किए गए प्रेस कांफ्रेंस में अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि फेस मास्क और फेस कवर का प्रयोग करने के संबंध में सख्त निर्देश दिया गया है.

हिमाचल में सात साल की बच्ची व तीन महिलाएं कोरोना से संक्रमित, कुल संख्या 72 हुयी

Bhasha

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए मामले सिरमौर और कांगड़ा जिले से हैं।

चीन के साथ सीमा पर शांति एवं स्थिरता बनाये रखने को भारत प्रतिबद्ध : विदेश मंत्रालय

Bhasha

पांच मई को भारत और चीन के करीब 250 सैनिकों के बीच संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो गई थी जब पूर्वी लद्दाख के पागोंग तासो झील के पास दोनों पक्षों के बीच लोहे की छड़, डंडों के साथ संघर्ष तथा पथराव हुआ। इसके चार दिन बाद उत्तरी सिक्किम के नाकुला दर्रे के पास ऐसी ही घटना देखने को मिली थी ।

जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 12 नये मामले, कुल संख्या बढ़ कर 983 पहुंची

Bhasha

अधिकारियों ने बताया, ‘‘केंद्र शासित प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नये मामले सामने आये।’’

लॉकडाउन के बाद भी घर से कामकाज सरकार दफ्तरों के लिए नयी व्यवस्था हो सकती है, दिशानिर्देश जारी

Bhasha

कार्मिक मंत्रालय द्वारा केंद्र सरकार के सभी विभागों को भेजे मसौदा दिशानिर्देश में उनसे 21 मई तक उनकी टिप्पणी मांगी गयी है। जो विभाग ऐसा नहीं कर पाता है तो यह मान लिया जाएगा कि वह इस प्रस्तावित मसौदे से सहमत है।

गोवा के मुख्यमंत्री ने वायरस के नये मामलों में सामुदायिक संक्रमण की बात खारिज की

Bhasha

गोवा में एक महीने से अधिक समय के अंतराल के बाद आठ नये संक्रमित रोगियों का पता चला है। आठों लोग बाहर से राज्य में आए हैं।

बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 989 हुई

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के जो 36 नये मामले सामने आए हैं, उनमें पूर्णिया के नौ, लखीसराय के छह, जहानाबाद के पांच, खगडिया के चार, मुजफ्फरपुर, बांका एवं नालंदा में तीन-तीन शेखपुरा के दो और नवादा का एक मामला शामिल है।

वित्त मंत्री की कल्याण घोषणा गरीबों के प्रति प्रधानमंत्री की ‘संवेदनशीलता’ बताती है: जे पी नड्डा

Bhasha

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बृहस्पतिवार को घोषित की गईं राहत एवं कल्याण घोषणाओं की सराहना करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि इनसे गरीबों और समाज के कमजोर वर्गो के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘संवेदनशीलता’ जाहिर होती है.

पेशाब पिलाए जाने से दुखी युवक ने की आत्महत्या

Bhasha

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के एक गांव में दो महिलाओं सहित तीन लोगों द्वारा कथित तौर पर पिटाई करने एवं पेशाब पिलाए जाने से व्यथित होकर 20 वर्षीय एक युवक ने आत्महत्या कर ली. यह घटना शिवपुरी जिले के अमोला पुलिस थानांतर्गत ग्राम साजोर में बुधवार को हुई.

पंजाब से बिहार जा रहे छह प्रवासी श्रमिकों की उत्तर प्रदेश में बस से कुचल कर मौत

Bhasha

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि यह घटना बुधवार रात साढ़े 10 बजे घलौली नाका और रोहना टोल प्लाजा के बीच हुई।

Categories