अमित शाह ने प्रवासी श्रमिकों, गरीबों और किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा का स्वागत किया

शाह ने अपने ट्वीट में कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों की मदद के लिए हर प्रयास किया है जो अपने कठिन परिश्रम से देश को भोजन कराते हैं।

जमात

नयी दिल्ली, 14 मई केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को प्रवासी श्रमिकों, गरीबों एवं किसानों के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित विशेष पैकेज का यह कहते हुए स्वागत किया कि यह पहल मोदी सरकार की ‘सबका साथ, सबका विकास’ नीति के अनुरूप है।

शाह ने अपने ट्वीट में कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों की मदद के लिए हर प्रयास किया है जो अपने कठिन परिश्रम से देश को भोजन कराते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र को ध्यान में रखकर देश के गरीबों, किसानों, श्रमिकों और मध्यवर्ग को प्रदान की गयी राहत के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को धन्यवाद देता हूं।’’

प्रवासी मजदूरों और शहरी गरीबों को दो महीने के लिए मुफ्त राशन देने के लिए प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस घोषणा से आठ करोड़ लोग लाभान्वित होंगे जिसके लिए सरकार ने 3500 करोड़ रूपये निर्धारित किये हैं।

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘ इस वैश्विक महामारी के कारण किराये पर रहने वाले अनेकों प्रवासी श्रमिकों को समस्या आयी है, इसके लिए मोदी सरकार पीएमएवाई के अंतर्गत एक योजना शुरू करके इन प्रवासी मजदूरों एवं शहर में रहने वाले गरीब बेघर लोगों को सस्ते किराये पर आवास उपलब्ध करवाएगी। इस पहल का हृदय से स्वागत करता हूँ।’’

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों के राज्य आपदा राहत कोष को प्रवासी श्रमिकों को रहने एवं खाने की सुविधा प्रदान करने के लिए पहले ही 11,002 करोड़ रूपये दे चुकी है।

उन्होंने कहा कि तीन करोड़ किसानों को 4,22,000 करोड़ रूपये का ऋण देना और 25 लाख नये क्रिसान क्रेडिट कार्ड जारी करना मोदी सरकार की किसानों के कल्याण के प्रति संवेदनशीलता और उसकी प्रतिबद्धता दर्शाता है।

शाह ने लॉकडाउन के चलते बेरोजगार हो गये रेहरी-पटरीवालों को 5000 करोड़ रूपये की कार्यशील पूंजी श्रृण और प्रवासी मजूदरों को देश में कहीं भी राशनकार्ड का उपयोग करने की इजाजत प्रदान करना सराहनीय कदम हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी