मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 253 नए मामले, आंकड़ा 4,426 तक पहुंचा

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से बुरहानपुर में तीन और इंदौर एवं नीमच में एक—एक व्यक्ति की मौत हुई है।

जमात

भोपाल, 14 मई मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 253 नए मामले सामने के साथ ही प्रदेश में वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा 4,426 पहुंच गया। वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से पांच लोग की मौत हुई है जिससे मरने वालों का आंकड़ा 237 पहुंच गया है।

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से बुरहानपुर में तीन और इंदौर एवं नीमच में एक—एक व्यक्ति की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 96 मौतें अकेले इंदौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 45, भोपाल में 35, खरगोन, बुरहानपुर में नौ-नौ, जबलपुर एवं खंडवा में आठ—आठ, देवास में सात, मंदसौर में चार, होशंगाबाद एवं रायसेन में तीन-तीन, धार में दो और छिंदवाड़ा, सीहोर, सागर, आगर मालवा, सतना, शाजापुर, नीमच, ग्वालियर एवं अशोकनगर एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 131 नये मामले आये हैं, जबकि भोपाल में 42, बुरहानपुर में 35, जबलपुर में 10, नीमच में सात, उज्जैन एवं झाबुआ में पांच—पांच, रीवा में चार और सीधी में तीन नये मरीज मिले हैं। इसी के साथ इंदौर में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,238 हो गई है, जबकि भोपाल में 900, उज्जैन में 274, जबलपुर में 157, खरगोन में 97, धार में 89, रायसेन में 65, खंडवा में 81, बुरहानपुर में 95, मंदसौर में 57, देवास में 58, होशंगाबाद में 37, नीमच में 45, ग्वालियर में 31 एवं रतलाम में 28 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के कुल 52 में से 42 जिले अब कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2,018 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं और इनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। प्रदेश में अब तक कुल 2,171 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। प्रदेश में अब तक कुल 89,760 लोगों की कोविड-19 की जांच की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी