हिमाचल में सात साल की बच्ची व तीन महिलाएं कोरोना से संक्रमित, कुल संख्या 72 हुयी

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए मामले सिरमौर और कांगड़ा जिले से हैं।

जमात

शिमला, 14 मई हिमाचल प्रदेश में सात साल की एक बच्ची और तीन महिलाओं के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है और इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 72 तक पहुंच गयी।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए मामले सिरमौर और कांगड़ा जिले से हैं।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को कांगड़ा के धर्मशाला में एक महिला के इस घातक वायरस से संक्रमित होने की पृष्टि हुयी।

इससे पहले 24 साल की एक महिला हाल ही में मुंबई से लौटी थी। उसके इस संक्रमित होने की कांगड़ा स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में पुष्टि हुयी।

विशेष स्वास्थ्य सचिव निपुण जिंदल ने बताया कि बुधवार की रात सिरमौर के पोंटा साहिब में 30 वर्षीय एक महिला और उनकी सात वर्षीय बेटी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं हैं। दोनों चार मई को दिल्ली से लौटी थीं। दोनों में संक्रमण के लक्षण नहीं दिख रहे थे।

सिरमौर के उपायुक्त आर के प्रुथी ने कहा कि दोनों चार मई को पोंटा साहिब लौटी थीं और उन्हें अलग-थलग रखा गया था। 12 मई को जांच के लिए उनके नमूने लिए गए थे।

प्रुथी ने बताया कि विभिन्न रेड जोन से सिरमौर जिले में कुल 706 लोग लौटे हैं। उनमें से 541 लोगों के नमूने जांच के लिए गए हैं।

राज्य में इस रोग के कारण तीन लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में संक्रमण से 39 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 30 लोगों का उपचार चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Raghav Chadha Resigns: केजरीवाल को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने AAP से दिया इस्तीफा, दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ BJP में शामिल होने का ऐलान; VIDEO