बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 989 हुई

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के जो 36 नये मामले सामने आए हैं, उनमें पूर्णिया के नौ, लखीसराय के छह, जहानाबाद के पांच, खगडिया के चार, मुजफ्फरपुर, बांका एवं नालंदा में तीन-तीन शेखपुरा के दो और नवादा का एक मामला शामिल है।

जमात

पटना, 14 मई बिहार में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 36 नये मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 966 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के जो 36 नये मामले सामने आए हैं, उनमें पूर्णिया के नौ, लखीसराय के छह, जहानाबाद के पांच, खगडिया के चार, मुजफ्फरपुर, बांका एवं नालंदा में तीन-तीन शेखपुरा के दो और नवादा का एक मामला शामिल है।

उन्होंने बताया कि इन सभी रोगियों के संपर्क के बारे में पता लगाया जा रहा है।

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक कुल सात मरीजों (पटना में दो तथा मुंगेर, रोहतास, पूर्वी चंपारण, वैशाली एवं सीतामढी जिले में एक—एक मरीज) की मौत हो चुकी है।

बिहार के सभी 38 जिले कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक मुंगेर में 122, पटना में 89, रोहतास में 75, नालंदा में 66, बक्सर में 59, बेगूसराय में 47, सिवान में 38, कैमूर में 33, भागलपुर में 32, मधुबनी में 31, खगड़िया में 34, भोजपुर में 28, पश्चिम चंपारण में 27, जहानाबाद में 26, नवादा में 25, गोपालगंज में 24, दरभंगा एवं मुजफ्फरपुर में 18—18, औरंगाबाद में 16, पूर्वी चंपारण में 15, पूर्णिया में 13, कटिहार, अरवल, शेखपुरा एवं लखीसराय में 12—12, बांका में 14, समस्तीपुर में 11, सहरसा और सारण में 10-10, मधेपुरा और किशनगंज में नौ-नौ, गया और सुपौल में आठ-आठ, सीतामढी सात, अररिया और वैशाली चार-चार, शिवहर में तीन तथा जमुई में एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

बिहार में अब तक कोरोना वायरस के लिए 40,782 नमूनों की जांच की जा चुकी है और 400 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू