मुख्य समाचार
लॉकडाउन में शुरू किया ऑनलाइन सब्जी बेचने का व्यवसाय
PBNS Indiaकहते हैं जहां चाह है वहां राह है, इस बात को सच कर दिखाया है, महाराष्ट्र, लातुर जिले के एक युवक ने. कोरोना वायरस के संकट काल में युवक का रोज़गार छिन गया. लेकिन युवक ने लॉकडाउन में ही अपनी राह बना ली. खास बात यह है कि अपने नए रोजगार में इन्होंने टेक्नोलॉजी को अपनाया और तमाम लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गए.
पश्चिम बंगाल ने फंसे हुए प्रवासियों को वापस लाने के लिए 105 और रेलगाड़ियों का प्रबंध किया है : ममता
Bhashaइससे पहले, कोरोना वायरस की रोकथाम के मद्देनजर लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण विभिन्न राज्यों में फंसे श्रमिकों, मरीजों, पर्यटकों और छात्रों को पश्चिम बंगाल वापस लाने के लिए सरकार ने 10 रेलगाड़ियां चलाने की मंजूरी दी थी। अब तक तीन रेलगाड़िया राज्य पहुंच चुकी हैं।
केरल में कांग्रेस के तीन सांसदों, दो विधायकों समेत 172 लोगों को पृथकवास पर भेजा गया
Bhashaसूत्रों के अनुसार, पांच कांग्रेसी नेताओं, कुछ पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों और मीडिया कर्मियों सहित 172 लोगों को उस व्यक्ति के संपर्क में आने के संदेह में पृथक-वास में रहने के लिए कहा गया है। वह व्यक्ति नौ मई को पड़ोसी तमिलनाडु से राज्य की सीमा को पार कर वालयार आया था। उसे बाद में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया।
धनखड़ ने केएमसी प्रशासकों को लेकर ममता से फिर मांगी जानकारी
Bhashaधनखड़ ने कहा कि ऐसा रुख ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ और ‘‘संवैधानिक मानदंडों के विपरीत’’ है।
मुंबई में आवश्यक सेवा प्रदाताओं के लिये अस्थायी आवास की मांग पर अदालत ने सरकार से जवाब मांगा
Bhashaपालघर जिले के रहने वाले चरन रविंद्र भट ने यह जनहित याचिका दायर की है । इस याचिका में दावा किया गया है कि मुंबई में कोविड—19 प्रभावित इलाकों के दौरे से कई लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी है ।
दिल्ली से पहली स्पेशल ट्रेन मुंबई पहुंची, यात्रियों ने ली राहत की सांस
Bhashaकुछ यात्रियों ने हालांकि शिकायत की कि ट्रेन से उतरने के बाद उन्हें थर्मल स्क्रीनिंग और उनके सामान को संक्रमणमुक्त बनाने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर किया गया।
पिता ने किया नौ साल की बेटी के साथ बलात्कार, गिरफ्तार
Bhashaपुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरिश चंदर ने बताया कि एक महिला ने 13 मई की रात पुलिस को शिकायत दी कि उसका पति कई दिन से उनकी नौ साल की बेटी के साथ बलात्कार कर रहा है।
हैंड सैनिटाइजर के निर्यात की संभावना तलाशने को केंद्र ने राज्यों से उत्पादन क्षमता का ब्योरा मांगाा
Bhashaकेंद्रीय दवा नियंत्रक ने राज्यों और संघ शासित प्रदेशों से अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर के विनिर्माताओं तथा उनकी उत्पादन क्षमता का ब्योरा मांगा है। नियामक ने उनसे यह ब्योरा शुक्रवार दोपहर तक देने को कहा है, जिससे यह पता चल सके कि वे घरेलू मांग को पूरा करने की स्थिति में हैं या नहीं।
अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस: भारत में परिवार एक परंपरा है
PBNS Indiaपरिवार, एक अदृश्य स्पर्श जिसकी कल्पना मात्र से ही सुकून मिलता है, जहां रिश्तों की घनी छाया में सबकुछ सीखने को मिलता है. परिवार को समाज की सबसे छोटी इकाई माना जाता है, लेकिन ये कहना गलत नहीं कि परिवार समाज की सबसे मजबूत इकाई है, जो एक सभ्य समाज के निर्माण में मुख्य योगदान देती है.
असम में कोविड-19 के सात नए मामले; संक्रमितों की संख्या 86 हुई
Bhashaसंक्रमित पाए गए लोगों में से तीन कैंसर के रोगी हैं और एक 13 वर्षीय लड़की है, जिसकी हाल ही में मुंबई में ह्दय की सर्जरी हुई। अन्य तीन उनके संबंधी हैं।
यस बैंक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने वाधवान बंधुओं को गिरफ्तार किया
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि मुंबई की विशेष अदालत ने दोनों को 10 दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है।
बीडीओ ने की प्रवासी मजदूरों से बदसलूकी, ओडिशा सरकार ने जांच के आदेश दिए
Bhashaप्रवासी मजदूरी गुजरात से ओडिशा लौटे हैं।
सार्वजनिक परिवहन के बगैर निजी कार्यालयों को संचालित होने की इजाजत देना बिना भेदभावपूर्ण: अदालत
Bhashaदिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि निजी कार्यालयों को कर्मचारियों की 33 प्रतिशत उपस्थिति के साथ कामकाज करने की इजाजत देने वाली केंद्र सरकार की एक मई की अधिसूचना उन लोगों के साथ भेदभाव है, जिनके पास अपनी गाड़ी नहीं है और लॉकडाउन के दौरान ऐसे लोगों के कार्यस्थल आने-जाने के लिये कोई प्रावधान नहीं किया गया है।
कोरोना संकट के बीच पंजाब की अमरिंदर सरकार का बड़ा फैसला, सुबह 7 से शाम 6 बजे तक खुलेंगी दुकानें
Team Latestlyकोरोना वायरस महामारी का प्रकोप भारत में थमा नहीं हैं. कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है. कोरोना के चलते देश में लॉकडाउन 4.0 की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दी है. हालांकि इस बार का लॉकडाउन नए रूप में होगा। कोरोना के चलते आर्थिक मोर्चे पर देश को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. इसी बीच पंजाब की अमरिंदर सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. पंजाब की कांग्रेस सरकार ने सूबे में दुकानों को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक खोलने की अनुमति दी है.
दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं एक जुलाई से शुरू होंगी
Bhasha'ओपन बुक' माध्यम के तहत छात्र सवालों का जवाब देने के लिये पुस्तकों, नोट्स और अन्य अध्ययन सामग्री का सहारा ले सकेंगे।
लॉकडाउन के चलते ऑस्ट्रेलिया में फंसी एक्ट्रेस चांदनी भगवनानी का अभी इंडिया लौटने का नहीं है कोई प्लान, ये है वजह
Team Latestlyटीवी एक्ट्रेस चांदनी भगवनानी ने बताया कि वो अभी ऑस्ट्रेलिया में ही हैं और नहीं जानती की कब वापस लौटेंगी.
वीडियो कांफ्रेंस बैठकों के दौरान कार्यालयी माहौल बनाये रखें : सरकार ने कर्मियों से कहा
Bhashaकार्मिक मंत्रालय द्वारा केंद्र सरकार के सभी विभागों को भेजे मसौदा दिशानिर्देश में मानक संचालन प्रक्रिया का विस्तार से जिक्र किया गया है जिसका नये कार्य परिदृश्य में घर से काम करने के दौरान सरकारी कर्मियों को पालन करना होगा।
वित्त वर्ष 2020-21 में राजकोषीय घाटा बढ़कर 7.9 प्रतिशत रहने का अनुमान: रिपोर्ट
Bhashaरिपोर्ट में इससे पहले चालू वित्त वर्ष में जीडीपी के मुकाबले 3.5 प्रतिशत राजकोषीय घाटे का अनुमान जताया गया था।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने फिर बदली करवट, तेज आंधी-पानी के साथ गिरे ओले
Rakesh Singhराजधानी दिल्ली समेत उससे सटे राज्यों में गुरूवार यानि आज एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है. दिल्ली के कई इलाकों में इस दौरान तेज आंधी के साथ बारिश और ओले भी गिरे. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है. वहीं प्रदेश के गाजियाबाद शहर में भी मौसम ने आचानक करवट ली.
प्रवासियों को लेकर सूरत से हरिद्वार पहुंची रेलगाड़ी से 167 यात्री लापता
Bhashaहरिद्वार के जिलाधिकारी सी रविशंकर ने मामले की जांच क्ज्ञ आदेश देते हुए लापता लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।