बीडीओ ने की प्रवासी मजदूरों से बदसलूकी, ओडिशा सरकार ने जांच के आदेश दिए

प्रवासी मजदूरी गुजरात से ओडिशा लौटे हैं।

जमात

भुवनेश्वर, 14 मई ओडिशा सरकार ने बालासोर जिले में खंड विकास अधिकारी द्वारा प्रवासी मजदूरों से कथित रूप से बदसलुकी करने की घटना के बृहस्पतिवार को जांच के आदेश दिए।

प्रवासी मजदूरी गुजरात से ओडिशा लौटे हैं।

गौरतलब है कि बालासोर के बालीपाल के बीडीओ द्वारा बुधवार को सूरत से लौटे प्रवासी कामगारों पर चिल्लाने और उन्हें अपशब्द कहने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है।

वीडियो बुधवार शाम को वायरल हो गया था।

घटना को लेकर समाज के विभिन्न तबकों ने कड़ी आलोचना की। बालासोर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पानी मांगने पर कामगरों के साथ महिला अधिकारी का यह व्यवहार अमानवीय है।

एक वीडियो में दिख रहा है कि कामगारों ने जब अपने लिए इंतजामों के बारे में पूछा तो ओडिशा प्रशासनिक सेवा की अधिकारी उन्हें खामोश रहने को कह रही हैं। वह पानी मांगने पर 50 कामगरों पर चिल्लाती हुई दिख रही हैं।

राज्य के पंचायती राज मंत्री प्रताप जेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार को घटना की जानकारी है और बालासोर के जिला कलेक्टर को घटना की जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज