दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने फिर बदली करवट, तेज आंधी-पानी के साथ गिरे ओले

राजधानी दिल्ली समेत उससे सटे राज्यों में गुरूवार यानि आज एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है. दिल्ली के कई इलाकों में इस दौरान तेज आंधी के साथ बारिश और ओले भी गिरे. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है. वहीं प्रदेश के गाजियाबाद शहर में भी मौसम ने आचानक करवट ली.

दिल्ली-एनसीआर में फिर बदला मौसम Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत उससे सटे राज्यों में गुरूवार यानि आज एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है. दिल्ली के कई इलाकों में इस दौरान तेज आंधी के साथ बारिश और ओले भी गिरे. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) शहर में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है. वहीं प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) शहर में भी मौसम ने आचानक करवट ली. जहां दिन में एक तरफ तेज धूप थी वहीं शाम होते ही बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगी.

इस बीच, तेज आंधी के कारण राजधानी दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कुछ इलाकों में बिजली की भी कटौती की गई. वहीं इन इलाकों में तेज आंधी के चलने से कहीं-कहीं पेड़ गिरने की भी खबरें सामने आई हैं. बता दें कि मौसम विभाग ने गुरूवार यानि आज के दिन दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में पहले ही तेज हवाओं के साथ-साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई थी.

यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी के साथ नोएडा में हुई बारिश, देखें तस्वीर

बता दें कि इससे पहले राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत उससे सटे राज्यों में बीते रविवार को एक बार फिर मौसम खराब होने की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. राजधानी दिल्ली में अचानक आई तेज आंधी से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया. इसके अलावा दिल्ली से सटे राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भी इसका असर देखने को मिला. सुचना के अनुसार राज्य के नोएडा (Noida) शहर में आंधी के बाद बारिश भी शुरू हुई.

Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer Captaincy Records: सूर्यकुमार यादव के बाद श्रेयस अय्यर होंगे टी इंडिया के नए 'सरपंच'? बतौर कप्तान कुछ ऐसा रहा हैं प्रदर्शन

Pakistan vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को महज 157 रनों पर समेटा, शाहीन अफरीदी ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान जोश इंगलिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd ODI Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट