वीडियो कांफ्रेंस बैठकों के दौरान कार्यालयी माहौल बनाये रखें : सरकार ने कर्मियों से कहा

कार्मिक मंत्रालय द्वारा केंद्र सरकार के सभी विभागों को भेजे मसौदा दिशानिर्देश में मानक संचालन प्रक्रिया का विस्तार से जिक्र किया गया है जिसका नये कार्य परिदृश्य में घर से काम करने के दौरान सरकारी कर्मियों को पालन करना होगा।

जमात

नयी दिल्ली, 14 मई घर से काम कर रहे सरकारी अधिकारियों को कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान और उसके बाद भी वीडियो कांफ्रेंस में भाग लेने के दौरान उपयुक्त वेशभूषा में रहना होगा और कार्यालय परिवेश के सभी नियमों का पालन करना होगा।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा केंद्र सरकार के सभी विभागों को भेजे मसौदा दिशानिर्देश में मानक संचालन प्रक्रिया का विस्तार से जिक्र किया गया है जिसका नये कार्य परिदृश्य में घर से काम करने के दौरान सरकारी कर्मियों को पालन करना होगा।

उसमें कहा गया है कि अंतर मंत्रालयी विमर्श के लिए मंत्रालयों के बीच फाइलों का ई-ऑफिस से आदान प्रदान किया जा सकता है।

इस दिशानिर्देश में कहा गया है, ‘‘ घर से काम के दौरान अहम बैठकों के लिए राष्ट्रीय सूचना केंद्र का सहयोग लिया जाए। औपचारिक बैठकों को लेकर एनआईसी द्वारा अग्रसारित लिंक को सक्रिय करते हुए अधिकारी एवं कर्मी इनमें भाग ले सकते हैं।’’

उसमें कहा गया है, ‘‘ कोविड-19 महमारी के दौरान एक दूसरे से दूरी रखते हुए यथासंभव कार्यालयी माहौल में वीडियो कांफ्रेंस का इस्तेमाल किया जाए।’’

राष्ट्रीय सूचना केंद्र को भी वीडियो कांफ्रेंस को और सुविधापूर्ण बनाने के लिए उसे मजबूत करने को कहा गया है। उसमें कहा गया है, ‘‘ घर से काम करने वाले अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस बैठक में हिस्सा लेने के दौरान कार्यालय परिवेश के नियमों का पालन करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज