यस बैंक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने वाधवान बंधुओं को गिरफ्तार किया

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई की विशेष अदालत ने दोनों को 10 दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है।

जमात

नयी दिल्ली, 14 मई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने डीएचएफएल के प्रवर्तक कपिल और धीरज वाधवान को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। वाधवान बंधुओं की यह गिरफ्तारी यस बैंक के संस्थापक और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के मामले में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई की विशेष अदालत ने दोनों को 10 दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है।

वाधवान बंधु फिलहाल जेल में हैं। उन्हें इसी मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। सीबीआई भी इस मामले की जांच कर रही है।

ईडी अधिकारियों के मुताबिक दोनों को धन शोधन रोकथाम अधिनियम (मनी लॉन्ड्रिंग कानून) की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

वाधवान बंधुओं के खिलाफ ईडी पहले भी गैंगस्टर इकबाल मिर्ची से जुड़े मामले में जांच कर चुकी है। यस बैंक मामले में ईडी ने उन्हें कई बार समन भेजा, लेकिन वह कोविड-19 के चलते लॉकडाउन की वजह से लगे यात्रा प्रतिबंधों का बहाना लगाकर बार-बार समन को टालते रहे।

अप्रैल में वाधवान बंधुओं के परिवार समेत अवैध तरीके से महाराष्ट्र के महाबलेश्वर की यात्रा करने के बाद ईडी ने उनके पांच वाहन जब्त कर लिए थे।

यस बैंक के 34,000 करोड़ रुपये के फंसे कर्ज का बड़ा हिस्सा 10 बड़े कारोबारी समूहों की 44 कंपनियों से जुड़े होने की संभावना है। इसमें अनिल अंबानी रिलायंस समूह, एस्सल समूह, आईएलएफएस, डीएचएफएल, कॉक्स एंड किंग्स और भारती इंफ्रा शामिल हैं।

ईडी ने यस बैंक के प्रवर्तक राण कपूर और उनके परिवार पर 4,300 करोड़ रुपये की अपराध की कमाई का धन शोधन करने का आरोप लगाया है। यह राशि उन्हें कथित तौर पर बैंक के जरिये इन कंपनियों को बड़ा कर्ज उपलब्ध कराने के एवज में रिश्वत के तौर पर दी गई। दिया गया कर्ज बाद में गैर-निषपादित राशि (एनपीए) हो गया। जिससे यस बैंक संकट में धिर गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज