मुख्य समाचार
Tour of Duty: जानें चयन के लिए कितनी भर्तियों के लिए रखा गया प्रस्ताव
PBNS Indiaचीफ ऑफ डिफेंस जनरल बिपिन रावत के 'टूर ऑफ ड्यूटी' प्रस्ताव की खबर ने युवाओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है. भारतीय सेना में सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए उद्देश्य से एक प्रस्ताव दिया गया है, जिसका नाम है टूर ऑफ ड्यूटी.
कांग्रेस विधायक ने अहमदाबाद में कोविड-19 के मरीजों की मौत को लेकर एनएचआरसी को पत्र लिखा
Bhashaआयोग को भेजे पत्र में शेख ने दावा किया कि ऐसा ही परिदृश्य अन्य सरकारी अस्पतालों में भी है, जहां वरिष्ठ डॉक्टर कोविड-19 के मरीजों के इलाज से ‘‘दूर रह रहे हैं और जिम्मेदारी जूनियर डॉक्टरों एवं अर्धचिकित्साकर्मियों को सौंप दे रहे हैं।’’
श्रमिक विशेष रेलगाड़ियों को चलाने के लिए गंतव्य राज्यों से सहमति की जरूरत नहीं: रेलवे
Bhashaगृह मंत्रालय ने प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्यों में पहुंचाने के लिए इन ट्रेनों को चलाने के वास्ते रेलवे के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की।
क्लिटश्को के दबदबे को दोहराना चाहते हैं फ्यूरी
Bhashaफ्यूरी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के बीच अपने खिताब की रक्षा करने में नाकाम रहे लेकिन इसके बाद उन्होंने प्रभावी वापसी की।
विराट कोहली को याद आया अपने पिता का सलाह, आईसीसी ने किया ट्वीट
IANSभारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनली छेत्री से इंस्टाग्राम पर बात करते हुए अपने पिता द्वारा दी गई उस सलाह को याद किया जिसने उनका करियर बनाने में मदद की.
कर्नाटक में सार्वजनिक परिवहन शुरू, सड़कों पर बड़ी संख्या में दिखीं बस, औटोरिक्शा व कैब
Bhashaलगभग दो महीने तक बंद रहने के बाद, बड़ी संख्या में टैक्सी, बस और ऑटोरिक्शा सड़कों पर उतरीं।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी को तलाक का नोटिस भेजने के बाद पत्नी आलिया सिद्दीकी ने उठाया ये बड़ा कदम, सुनकर रह जाएंगे दंग
Team Latestlyबॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस समय कई तरह से विवादों में घिर गए हैं. बीते दोनों खबर आई कि उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी ने उन्हें तलाक का नोटिस भेजा है. एक तरफ जहां आलिया ने तलाक का कारण मीडिया को नहीं बताया वहीं उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इसकी वजह बेहद गंभीर है.
हरियाणा में रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक की गोली मारकर हत्या
Bhashaपुलिस ने बताया कि मुनीश शर्मा (36 वर्ष)हिसार और जाक्खल रेलवे स्टेशन के बीच स्थित उकलाना रेलवे स्टेशन के चौकी प्रभारी थे। उन्होंने बताया कि हिसार से 45 किलोमीटर दूर स्थित उकलाना की रेलवे पटरी पर शर्मा को सोमवार रात गोली मारी गई।
रोहिणी जेल में कोरोना संक्रमित कैदियों, स्टाफ को पृथक-वास में रखा गया : जेल महानिदेशक
Bhashaउन्होंने बताया कि इन संक्रमितों के संपर्क में आने वाले अन्य कैदियों का पता लगाने की प्रक्रिया अब भी जारी है।
कर्नाटक: केरल से जयपुर जा रही 'श्रमिक स्पेशल ट्रेन' मंगलुरू में पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं
Vandana Semwalकेरल के तिरूर से जयपुर राजस्थान जाने वाली 'श्रमिक स्पेशल' ट्रेन आज सुबह करीब 2 बजे पडिल, मंगलुरु में पटरी से उतर गई.
पाकिस्तान की अदालत ने दरगाह पर हमले के मामले में दो आतंकवादियों को मौत की सजा सुनाई
Bhashaपुलिस के अनुसार, नादिर अली और फुरकान की पहचान सीसीटीवी फुटेज के जरिए प्रत्यक्षदर्शियों तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट मुश्ताक अली जोखिओ ने की थी।
कश्मीर में हिज़्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी ढेर
Bhashaपुलिस अधिकारियों ने मृत दहशतगर्दों की शिनाख्त नहीं की जबकि सूत्रों ने बताया कि अभियान में ढेर किया गया एक आतंकवादी हिज़्बुल मुजाहिदीन का शीर्ष कमांडर था जिसका ताल्लुक श्रीनगर से था।
लॉकडाउन 4.0: सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ी, दिल्ली से लगी सीमा पर जाम देखने को मिला
Bhashaमंगलवार सुबह नोएडा की सीमा पर पुलिस वाहन चालकों से पास मांग रही थी, जिसके कारण वहां जाम देखने को मिला।
महिला स्व सहायता समूहों ने 39 लाख से अधिक मास्क बनाए
Bhashaछत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मुख्य परिचालन अधिकारी एलिस लकड़ा ने मंगलवार को बताया कि मिशन के 'बिहान' कार्यक्रम से जुड़ी 27 जिलों में 2165 महिला स्व सहायता समूह की 7,625 महिलाएं पिछले दो माह से मास्क का निर्माण कर रही हैं।
रोनाल्डो जुवेंटस के अभ्यास केन्द्र पहुंचे
Bhashaकोविड-19 महामारी के कारण पुर्तगाल स्थित अपने घर से टीम के गृह-शहर तूरिन पहुंने के बाद वह दो सप्ताह तक पृथकवास में रहे।
न्यायालय का अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मामले सीबीआई को सौंपने से इंकार,
Bhashaन्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने अपने 56 पेज के फैसले में कहा कि यह प्राथमिकी निरस्त कराने के लिये अर्णब गोस्वामी को सक्षम अदालत के पास जाना होगा। हालाकि, पीठ ने अर्णब गोस्वामी को किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से तीन सप्ताह का संरक्षण प्रदान कर दिया है।
कर्नाटक में कोविड-19 के 127 नये मामले; कुल संख्या 1,373 हुई
Bhashaराज्य में कोरोना वायरस के कारण तीन और मौतें होने से मृतकों की संख्या 40 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
ब्वायज लॉकर रूम जैसे ग्रुप्स को खत्म करने को लेकर दिल्ली HC में याचिका, कोर्ट ने केंद्र सरकार, फेसबुक, गूगल और ट्विटर को नोटिस भेज मांगा जवाब
Team Latestlyबॉयज लॉकर रूम मामले में लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है. लोगों ने बॉयज लॉकर रूम जैसे ग्रुप को हटाने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में आवेदन दायर किया था. जिस मामले पर कोर्ट सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार, फेसबुक, गूगल और ट्विटर को नोटिस भेज मामले में जवाब मांगा हैं.
भारत का ‘कोविड-19’ राहत पैकेज दिखने में बड़ा, असल में नहीं : फिच सॉल्युशंस
Bhashaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई को 20 लाख करोड़ रुपये के ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ पैकेज की घोषणा की थी, जो जीडीपी के करीब 10 प्रतिशत के बराबर है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पांच किस्तों इस पैकेज की विस्तृत घोषणाएं की।
कोरोना संकट: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, अब कार्यस्थलों में थूकने पर सजा के साथ जुर्माना भी लगेगा
Bhashaकार्मिक मंत्रालय ने कोविड-19 से निपटने के लिए जारी किए गए राष्ट्रीय दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए कहा है कि कार्यस्थल पर थूकने पर जुर्माने के साथ ही सजा भी भुगतनी होगी. केन्द्र सरकार के सभी विभागों को आदेश जारी करते हुए उनके प्रमुखों से इसके साथ अन्य निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है.