कर्नाटक में सार्वजनिक परिवहन शुरू, सड़कों पर बड़ी संख्या में दिखीं बस, औटोरिक्शा व कैब
लगभग दो महीने तक बंद रहने के बाद, बड़ी संख्या में टैक्सी, बस और ऑटोरिक्शा सड़कों पर उतरीं।
बेंगलुरु, 19 मई कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन के 56 दिनों बाद कर्नाटक में मंगलवार को सड़कों पर ऑटोरिक्शा, कैब और बसें चलने लगीं । इसके साथ ही सरकार ने सामान्य स्थिति को बहाल करना शुरू कर दिया है।
लगभग दो महीने तक बंद रहने के बाद, बड़ी संख्या में टैक्सी, बस और ऑटोरिक्शा सड़कों पर उतरीं।
कर्नाटक सरकार ने सोमवार को प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की और राज्य में बस, ऑटो और कैब को सख्त दिशा-निर्देशों के साथ चलाने की अनुमित दी, जिसमें चालकों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना और हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना है।
सरकार ने इन वाहनों में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या भी सीमित की है।
प्रतिबंध हटने के बाद बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम (बीएमटीसी) ने राज्य की राजधानी में पहले दिन 1,500 बसें चलाईं।
हालांकि, यात्रा टिकट जारी करने के बजाय, बीएमटीसी ने दैनिक, साप्ताहिक और मासिक पास जारी करना शुरू कर दिया।
बीएमटीसी के एक जनसंपर्क अधिकारी ने पीटीआई- से कहा, ‘‘हम एक बस स्टॉप से दूसरे स्टॉप तक टिकट जारी करने के बजाय शहर के भीतर केवल लंबी दूरी की यात्रा को प्रोत्साहित कर रहे हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)