मुख्य समाचार
तालिबान और अफगान सुरक्षा बलों की लड़ाई में नागरिकों की मौत के मामले बढ़ रहे : संयुक्त राष्ट्र
Bhashaराजधानी के एक प्रसूति अस्पताल में पिछले सप्ताह हुए एक भयानक हमले की जिम्मेदारी किसी भी समूह द्वारा नहीं ली गयी है, लेकिन अमेरिका ने कहा कि यह अफगानिस्तान के आईएस संबद्ध समूह ने किया है, जो देश के अल्पसंख्यक शियाओं को निशाना बनाते हुए उन पर हमले करते रहते हैं। इन समूहों ने पहले भी कई बार हमले किए हैं।
स्वदेशी जागरण मंच ने स्थानीय उद्योगों, उत्पादों के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान की घोषणा की
Bhashaएसजेएम ने कहा कि वह आयातित वस्तुओं के विकल्प के तौर पर स्थानीय रूप से निर्मित वस्तुओं की सूची बांटेगा । उसने घरेलू उद्योग को सुरक्षा प्रदान करने के लिए आयात शुल्क ढांचे में बदलाव की भी मांग की।
अपराधियों के आगे नतमस्तक है योगी सरकार की पुलिस : चौधरी
Bhashaचौधरी ने चंदौसी विधानसभा सीट से सपा के प्रत्याशी रह चुके छोटे लाल दिवाकर और उनके पुत्र की हत्या का जिक्र करते हुए कहा, “सूबे में आए दिन हत्याएं हो रही हैं। अपराधियों को पूर्ण रूप से सत्ता का संरक्षण प्राप्त है,जिससे उनके हौसले बुलंद है। स्थिति यह हो गई है कि अपराधियों के सामने उत्तर प्रदेश की पुलिस पूरी तरीके से मजबूर और नतमस्तक दिखाई दे रही है।”
भुवनेश्वर में 36 वर्षीय पुलिस कान्स्टेबल कोविड-19 से संक्रमित पाया गया
Bhashaभुवनेश्वर-कटक के पुलिस कमिश्नरेट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कान्स्टेबल राज्य में पहला पुलिसकर्मी है जो कि कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। संदेह है कि वह एक प्रवासी श्रमिक के सम्पर्क में आने से संक्रमित हुआ।
डोडा के पृथक केंद्र से 3,600 से ज्यादा मजदूरों को छुट्टी दी गई
Bhashaअधिकारियों ने यहां बताया कि केंद्रशासित प्रदेश के बाहर से आए करीब 2500 लोग अब भी प्रशासन के पृथक केंद्रों में हैं।
दिल्ली सरकार निर्माण स्थलों पर नोडल अधिकारियों को तैनात करेगी
Bhashaएक सरकारी अधिकारी ने बताया कि मंत्री ने लोक कल्याण विभाग, खाद्य और सिंचाई विभाग और शहर में तीनों नगर निगमों के अधिकारियों के साथ बैठकें की ।
सरकारी परियोजनाओं का अनुबंध कार्य पूरा करने की समय सीमा तीन से छह महीने तक बढ़ी
Bhashaमंत्रालय के अंतर्गत आने वाला व्यय विभाग ने फरवरी में कहा था कि चीन में कोरोना वायरस महामारी फैलने को मानवीय नियंत्रण से बाहर आपात स्थिति माना जाएगा। विभाग ने अब उन कंपनियों को राहत दी है जिन्हें केंद्र सरकार से ठेका प्राप्त है।
बंबई उच्च न्यायालय ने एन-95 मास्क के मूल्य संबंधी याचिका पर केंद्र का जवाब पूछा
Bhashaसुचेता दलाल और अंजलि दमानिया द्वारा दाखिल याचिका में दावा किया गया है कि कोविड-19 महामारी के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान मास्क की कालाबाजारी रोकने के लिए कीमतों पर नियंत्रण जरूरी है ।
एफएमएससीआई ने मोटरस्पोर्ट के लिये कई उपायों की घोषणा की
Bhashaएफएफएससीआई ने किसी प्रतिस्पर्धी के इस साल प्रतियोगिता में भाग नहीं लेने की स्थिति में 2021 में उसका प्रतियोगिता लाइसेंस का मुफ्त में नवीनीकरण करने का प्रस्ताव रखा है।
हजारों जरूरतमंद लोगों को राशन दिलाने के अनुरोध वाली याचिका दिल्ली उच्च न्यायालय में दाखिल
Bhashaकानून की तीसरे वर्ष की छात्रा शबनम ने याचिका दायर कर कहा कि दिल्ली सरकार ने घोषणा की कि एक सामान्य फॉर्म ऑनलाइन भरकर ई-कूपन प्राप्त किया जा सकता है।
केरल में कोविड-19 संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए
Bhashaमुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि यह वृद्धि स्वाभाविक थी। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी तक यह सामुदायिक स्तर पर नहीं फैला है।
एफपीआई ने मार्च तिमाही में भारतीय बाजारों से निकाले 6.4 अरब डालर, लेकिन मई में की वापसी
Bhashaभारतीय पूंजी बाजार में निवेश करने वाले विदेशी पोटफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने इससे पहले दिसंबर 2019 में समाप्त तिमाही के दौरान 6.3 अरब डालर का शुद्ध निवेश किया था। मार्निंगस्टार की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
वैश्विक संकेतों के चलते शेयर बाजारों में तीन दिन से जारी गिरावट थमी, बढ़त के साथ बंद
Bhashaउतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 700 से ज्यादा अंक ऊपर नीचे होने के बाद 30 प्रमुख शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 167.19 अंक यानी 0.56 प्रतिशत बढ़कर 30,196.17 अंक पर बंद हुआ।
दिल्ली से लौटी मां-बेटी कोविड-19 से संक्रमित
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि 23 वर्षीय बेटी फरवरी में आंख का ऑपरेशन कराने के लिए मां को दिल्ली ले गई थी। दोनों दिल्ली के मुबारकपुर इलाके में किराए के कमरे में रह रही थीं।
अदालत ने केंद्र से पूछा: क्या वह पीएमसी बैंक की मदद के लिए पैसा लगाना चाहता है
Bhashaवीडियो कॉन्फ्रेंस से सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति राजीव शकधर ने बैंक प्रशासक से स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा जो बताएगी कि एचडीआईएल के प्रमोटर-निदेशकों की संपत्तियों की बिक्री हुई है या नहीं।
लॉकडाउन 4.0 में दिल्ली वालों को मिली ढील, ITO और यमुना ब्रिज पर लगा गाड़ियों का तांता
Team Latestlyदिल्ली में गाड़ियों का जाम ITO और यमुना ब्रिज पर देखने को मिला. ट्रैफिक जाम को देखकर ऐसा लग रहा था कि दिल्ली में रहने वाले लोग एक साथ सड़कों पर निकल गए हैं. हालांकि बाहर निकलने वाले लोगों में कुछ गाडियां ऐसी भी ठीक जो दिल्ली में लॉकडाउन की वजह से फंस गए थे. दिल्ली सरकार द्वारा लॉकडाउन 4.0 ढील मिलने के बाद वे अपने घर के लिए जा रहे हैं.
पवार ने उद्धव ठाकरे को अर्थव्यवस्था की बहाली के तौर तरीके सुझाये
Bhashaदोनों नेताओं ने पिछले सप्ताह के आखिर में भी महाराष्ट्र में कोविड-19 की स्थिति तथा उसे नियंत्रित करने के उपायों पर चर्चा की थी जहां कई मंत्री मौजूद थे।
चक्रवात 'अम्फान' तेज हवा और बारिश के साथ तट से टकराएगा
Bhashaएक सरकारी बयान में बताया गया है कि कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) की मंगलवार की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई है। इस बैठक में चक्रवाती तूफान से निपटने में राज्य, केंद्रीय मंत्रालयों और एजेंसियों की तैयारियों का जायजा लिया गया है।
भारत में प्रति एक लाख आबादी पर कोविड-19 से मौत के 0.2 मामले, दुनिया की दर 4.1 : स्वास्थ्य मंत्रालय
Bhashaदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत के मामले 3,163 पर पहुंच गए और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,01,139 हो गयी।
चक्रवात ‘अम्फान’: एनडीआरएफ की 41 टीमों को पश्चिम बंगाल, ओडिशा में तैनात किया गया
Bhashaप्रधान ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चक्रवात ‘अम्फान’ के रूप में यह दूसरी आपदा आ रही है क्योंकि हम पहले ही कोविड-19 का मुकाबला कर रहे हैं और इसके लिए सतत निगरानी की आवश्यकता है।