अपराधियों के आगे नतमस्तक है योगी सरकार की पुलिस : चौधरी

चौधरी ने चंदौसी विधानसभा सीट से सपा के प्रत्याशी रह चुके छोटे लाल दिवाकर और उनके पुत्र की हत्या का जिक्र करते हुए कहा, “सूबे में आए दिन हत्याएं हो रही हैं। अपराधियों को पूर्ण रूप से सत्ता का संरक्षण प्राप्त है,जिससे उनके हौसले बुलंद है। स्थिति यह हो गई है कि अपराधियों के सामने उत्तर प्रदेश की पुलिस पूरी तरीके से मजबूर और नतमस्तक दिखाई दे रही है।”

जमात

बलिया (उप्र), 19 मई समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने मंगलवार को सम्भल जिले में एक सपा नेता और उनके पुत्र की गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले पर राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सत्ता का संरक्षण प्राप्त होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

चौधरी ने चंदौसी विधानसभा सीट से सपा के प्रत्याशी रह चुके छोटे लाल दिवाकर और उनके पुत्र की हत्या का जिक्र करते हुए कहा, “सूबे में आए दिन हत्याएं हो रही हैं। अपराधियों को पूर्ण रूप से सत्ता का संरक्षण प्राप्त है,जिससे उनके हौसले बुलंद है। स्थिति यह हो गई है कि अपराधियों के सामने उत्तर प्रदेश की पुलिस पूरी तरीके से मजबूर और नतमस्तक दिखाई दे रही है।”

उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार से मांग की है कि मृतक के परिजनों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए और हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी सजा दी जाए।

चौधरी ने आरोप लगाया कि योगी सरकार में पुलिस बेगुनाहों को गलत आरोपों में फंसाकर उनके साथ अन्याय और गरीब तबके का शोषण कर रही है। प्रदेश में चोरी, डकैती, राहजनी, हत्या और बलात्कार की घटनाएं आम हो गयी हैं।

गौरतलब है कि मंगलवार को सम्भल जिले के बहजोई क्षेत्र स्थित शमशोई गांव में सड़क निर्माण को लेकर सपा नेता छोटे लाल दिवाकर का सविंदर शर्मा नामक व्यक्ति से विवाद हो गया था। इसी दौरान गोली चलाये जाने से दिवाकर (50) और उनके बेटे सुनील कुमार (28) की मौत हो गयी। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पांच लोगों सविंदर शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, ज्ञानेन्द्र शर्मा, उपेन्द्र शर्मा और रामेन्द्र शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।

दिवाकर वर्ष 2017 में चंदौसी विधानसभा सीट से सपा के उम्मीदवार थे, मगर इसी दौरान गठबंधन होने से यह सीट कांग्रेस के खाते में चली गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान