दिल्ली से लौटी मां-बेटी कोविड-19 से संक्रमित

अधिकारियों ने बताया कि 23 वर्षीय बेटी फरवरी में आंख का ऑपरेशन कराने के लिए मां को दिल्ली ले गई थी। दोनों दिल्ली के मुबारकपुर इलाके में किराए के कमरे में रह रही थीं।

जमात

इम्फाल, 19 मई दिल्ली से मणिपुर लौटी 64 वर्षीय एक महिला और उसकी बेटी के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद मंगलवार को राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि 23 वर्षीय बेटी फरवरी में आंख का ऑपरेशन कराने के लिए मां को दिल्ली ले गई थी। दोनों दिल्ली के मुबारकपुर इलाके में किराए के कमरे में रह रही थीं।

अधिकारियों ने कहा कि महिला की अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सर्जरी हुई और आखिरी बार डॉक्टर से परामर्श के लिए वह आठ अप्रैल को अस्पताल गई थी।

अधिकारियों के अनुसार वे दोनों कामजोंग जिले की रहने वाली हैं और उनमें संक्रमण के लक्षण नहीं दिखायी दे रहे थे।

दोनों मां-बेटी 16 मई को 18 अन्य लोगों के साथ एक बस से वापस मणिपुर आयीं।

राज्य में लौटने के बाद उन्हें मंत्रिपुखरी में आईआईआईटी सरकारी पृथकवास केंद्र में रखा गया।

अधिकारियों ने बताया कि उनकी कोविड-19 की जांच रिपोर्ट आने के बाद, उन्हें क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां अभी उनका इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि बस में सवार अन्य यात्रियों की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी