स्वदेशी जागरण मंच ने स्थानीय उद्योगों, उत्पादों के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान की घोषणा की

एसजेएम ने कहा कि वह आयातित वस्तुओं के विकल्प के तौर पर स्थानीय रूप से निर्मित वस्तुओं की सूची बांटेगा । उसने घरेलू उद्योग को सुरक्षा प्रदान करने के लिए आयात शुल्क ढांचे में बदलाव की भी मांग की।

जमात

नयी दिल्ली, 19 मई भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा ‘लोकल के लिए वोकल (स्थानीय उत्पादों का समर्थन करिए)’ का मंत्र दिये जाने कुछ दिन बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) ने स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने की मंगलवार को घोषणा की।

एसजेएम ने कहा कि वह आयातित वस्तुओं के विकल्प के तौर पर स्थानीय रूप से निर्मित वस्तुओं की सूची बांटेगा । उसने घरेलू उद्योग को सुरक्षा प्रदान करने के लिए आयात शुल्क ढांचे में बदलाव की भी मांग की।

कोरोना वायरस से उत्पन्न आर्थिक चुनौतियों का सामना करने के लिए देश में निर्मित उत्पादों का इस्तेमाल की पैरवी संबंधी मोदी के भाषण का हवाला देते एसजेएम संयोजक अश्विनी महाजन ने कहा, ‘‘ यह वैश्वीकरण एवं उदारीकरण खासकर विकास के विदेशी पूंजी आधारित मॉडल पर आधारित वर्तमान नीति से सुखद विदाई है।’’

उन्होंने कहा कि अपने ‘स्वदेशी स्वालंबन अभियान’ से मंच देश में‘स्वेदेशी’ एवं आत्मनिर्भरता के महत्व पर जागरूकता पैदा करेगा।

महाजन ने कहा कि आत्मनिर्भरता छोटे उद्योगों, छोटे व्यापारियों, शिल्पियों और ग्रामीण उद्योगों समेत स्वदेशी उद्योग में जान फूंककर हासिल किया जा सकता है और उसका लक्ष्य रोजगार सृजन में रफ्तार के साथ ही समावेशी वृद्धि हो।

देश में आयातित उत्पादों पर निर्भरता के लिए अतीत के नीति-नियंताओं को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि उनके संगठन ने स्वदेशी मेधा, संसाधनों और ज्ञान पर कभी भरोसा नहीं किया तथा विदेशी पूंजी एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर अत्यधिक बल दिया।

महाजन ने कहा, ‘‘ हम स्थानीय मेधा, संसाधनों, ज्ञान, उद्यमिता और मानव मूल्यों के आधार पर देश की अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए सभी देशभक्त नागरिकों एवं उद्योग से इस स्वदेशी स्वालंबन अभियान ’ से उत्साह से जुड़ने का आह्वान करते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी