एफएमएससीआई ने मोटरस्पोर्ट के लिये कई उपायों की घोषणा की

एफएफएससीआई ने किसी प्रतिस्पर्धी के इस साल प्रतियोगिता में भाग नहीं लेने की स्थिति में 2021 में उसका प्रतियोगिता लाइसेंस का मुफ्त में नवीनीकरण करने का प्रस्ताव रखा है।

जमात

नयी दिल्ली, 19 मई भारतीय मोटरस्पोर्ट्रस की संचालन संस्था एफएफएससीआई ने कोविड-19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित इस खेल को नया जीवन देने के लिये मंगलवार को कई उपायों की घोषणा की।

एफएफएससीआई ने किसी प्रतिस्पर्धी के इस साल प्रतियोगिता में भाग नहीं लेने की स्थिति में 2021 में उसका प्रतियोगिता लाइसेंस का मुफ्त में नवीनीकरण करने का प्रस्ताव रखा है।

इस संस्था ने हालांकि कहा कि मोटरस्पोर्ट को शुरू करने के लिये स्पष्टता की जरूरत है। सरकार ने खेल परिसरों और स्टेडियमों को दर्शकों के बिना खोलने की अनुमति दी है।

संस्था ने विभिन्न राष्ट्रीय चैंपियनशिप के मौजूदा प्रमोटर्स के लिये एक साल के विस्तार की भी घोषणा की।

राष्ट्रीय महासंघ ने प्रायोजक नहीं होने की स्थिति में प्रतियोगिता के अधिकार शुल्क पर शत प्रतिशत छूट देने की पेशकश की है। एफएमएससीआई ने कहा कि प्रायोजक होने पर यह छूट 50 प्रतिशत की होगी।

इसके साथ ही हर तरह की प्रतियोगिता के आयोजकों के लिये परमिट शुल्क में पूरी छूट देने का फैसला किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज