मुख्य समाचार

दिल्ली के कापसहेड़ा के निकट पथराव की घटना में हरियाणा के पांच पुलिसकर्मी घायल

Bhasha

ऐसी खबरें है कि कुछ लोग गुरूग्राम के उद्योग विहार जाना चाहते थे लेकिन दिल्ली गुरूगाम सीमा पर हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोक दिया । ये संभवत: श्रमिक थे।

ओडिशा में Cyclone Amphan के बीच गूंजी मासूम बच्ची की किलकारी, फायर ब्रिगेड की गाड़ी में महिला ने दिया जन्म

IANS

ओडिशा के केंद्रापाड़ा जिले में एक महिला ने अग्निशमन सेवा के वाहन में एक बच्ची को जन्म दिया. अधिकारियों ने बताया कि यहां बुधवार को चक्रवात अम्फान के दौरान तेज हवाओं और भारी बारिश के बीच महिला ने वाहन में बच्चे को जन्म दिया. महिला ने सुबह उस समय बच्चे को वाहन में जन्म दिया, जब उसे अग्निशमन सेवा के कर्मियों द्वारा बचाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा था. विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) प्रदीप कुमार जेना ने कहा कि मां और नवजात दोनों को जिले के महाकालपाड़ा के एक सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है और वे दोनों ठीक हैं.

इंग्लैंड के क्रिकेटर गुरुवार से करेंगे अभ्यास, गेंदबाजों से होगी शुरूआत

Bhasha

इस महामारी के बावजूद इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) पूर्ण घरेलू अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम बनाने की योजना बना रहा है जिसकी शुरूआत वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला से होगी जो पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जून में होनी थी।

डब्बू रत्नानी ने शेयर की कंगना रनौत की बोल्ड फोटो, इंटरनेट पर मचा हाहाकार

Team Latestly

डब्बू रत्नानी ने आज बॉलीवुड की क्वीन कही जानेवाली कंगना रनौत की फोटो शर एकी है जिसमें वो बोल्ड अंदाज में पोज करती हुई नजर आईं. डब्बू ने कंगना की इस मोनोक्रोम फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें उनका हॉट अंदाज देखकर लोग भी काफी हैरान हैं.

श्रीलंका से भारतीयों को वापस लाने एक जून को जाएगा आईएनएस जलाश्व

Bhasha

रक्षा सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कोरोना संकट: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका में संक्रमितों की दुनिया में सबसे अधिक संख्या गर्व की बात

Bhasha

अमेरिका में कोरोना वायरस के 15 लाख पुष्ट मामले हैं और 91,000 लोगों की मौत हुई है । इस तरह दुनिया में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में ही आए हैं और यहीं पर सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

कांग्रेस की बसों को पुलिस ने डीएनडी पुल पर रोका

Bhasha

पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला इन बसों को लेकर डीएनडी के रास्ते नोएडा में प्रवेश करना चाह रहे थे, लेकिन डीएनडी पुल पर भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने इन बसों को रोक लिया।

कांग्रेस ने योगी सरकार पर ‘ओछी राजनीति’ का आरोप लगाया, बसें वापस भेजीं

Bhasha

बसों को वापस भेजे जाने से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान, काम बंद हो जाने के कारण अपने अपने गृह राज्य लौट रहे प्रवासी श्रमिकों की मदद करने को लेकर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए और उत्तर प्रदेश सरकार को कांग्रेस पार्टी की ओर से मुहैया कराई गयी बसें चलाने की अनुमति देना चाहिए।

स्थानीय मांग बढ़ने से पामोलीन तेल में सुधार, अन्य तेलों में नरमी

Bhasha

बाजार सूत्रों ने बताया कि वायदा बाजार में सरसों जून, जुलाई अनुबंधों का भाव लगगभग 4,250 रुपये क्विन्टल (सारे खर्चे समेत) बोला जा रहा है जो न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से काफी नीचे है। चालू रबी मौसम के लिये सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 4,425 रुपये क्विन्टल तय किया गया है।

आधे से ज्यादा निवेशक मानते हैं कि चार बड़े आडिटर की साख नहीं रह गई है: सर्वेक्षण

Bhasha

इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर एडवाइजरी सर्विसेज (आईआईएएस सर्वे) द्वारा किये गये सर्वेक्षण के मुताबिक बड़े निवेशकों और विक्रेता पक्ष के विश्लेषकों में दोनों तरफ से 57 प्रतिशत का मानना है कि चारो बड़ी आडिट कंपनियां निवेशकों के साथ अपनी साख खो चुकी हैं ।इनका मानना है कि यदि इन आडिट कंपनियों पर रोक लगती है तो वह उन्हें छोड़कर आगे निकलने को तैयार है।

Goa HSSC Exam: गोवा बोर्ड की एचएसएससी परीक्षा में 3,000 से अधिक छात्र उपस्थित हुए

Bhasha

बोर्ड के अध्यक्ष रामकृष्ण सामंत ने बताया कि परीक्षा आयोजित करते समय सामाजिक दूरी के मानदंड का पालन किया गया।

हिदुस्तान ऑर्गेनिक केमिकल्स की ब्याज माफी को मंत्रिमंडल की मंजूरी

Bhasha

मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) की बुधवार को हुई बैठक में एचओसीएल के 31 मार्च, 2005 तक के कर्ज पर 7.59 करोड़ रुपये के ब्याज को माफ करने की मंजूरी दी गई। यह फैसला पहले ही हो चुका है। सीसीईए ने इसे औपचारिक मंजूरी दी है।

केन्द्र, राज्य सरकारों पर विज्ञापनों की मोटी रकम बकाया : आईएनएस ने न्यायालय में किया दावा

Bhasha

इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी ने मीडिया उद्योग की माली स्थिति को रेखांकित करते हुये एक हलफनामा न्यायालय में दाखिल किया है। न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन ने भी एक अलग हलफनामे में इस तथ्य की ओर न्यायालय का ध्यान आकर्षित किया है।

मंत्रिमंडल ने मत्स्यपालन क्षेत्र के लिए 20,050 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी

Bhasha

   एक सरकारी बयान में कहा गया है कि 'प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत कुल निवेश में केंद्रीय हिस्सेदारी 9,407 करोड़ रुपये, राज्य की हिस्सेदारी 4,880 करोड़ रुपये और लाभार्थियों की हिस्सेदारी 5,763 करोड़ रुपये होगी।

गृह मंत्रालय राज्यों के साथ मिलकर चौथे चरण के लॉकडाउन की निगरानी कर रहा है : अधिकारी

Bhasha

गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जनहित में लॉकडाउन को 31 मई तक के लिए बढ़ाया गया है। कुछ गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं ।

कोविड-19 के 6.39 प्रतिशत मामलों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत: स्वास्थ्य मंत्रालय

Bhasha

कोविड-19 के बारे में संवाददाता सम्मेलन के दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि करीब 2.94 प्रतिशत मामलों में ऑक्सीजन सहायता देने की जरूरत है, तीन प्रतिशत को आईसीयू (सघन चिकित्सा कक्ष) की और 0.45 प्रतिशत मामलों में जीवनरक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर सपोर्ट) की जरूरत है ।

मंत्रिमंडल ने आठ करोड़ प्रवासियों को मुफ्त अनाज देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी

Bhasha

   सरकार ने कोविड-19 से उत्पन्न आर्थिक संकट को देखते हुये पिछले सप्ताह ही 20 लाख करोड़ रुपये के 'आत्मनिर्भर भारत' पैकेज के हिस्से के रूप में प्रवासी श्रमिकों को मई और जून के लिए प्रति माह प्रति व्यक्ति 5 किलो खाद्यान्न मुफ्त देने की घोषणा की।

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तारीख पर पांच जून को फैसला करेगा

Bhasha

कोविड-19 लॉकडाउन के कारण 31 मई को होने वाली परीक्षा टाल दी गयी थी।

राहत पैकेज में अर्थव्यवस्था के लिए तात्कालिक प्रोत्साहन का अभाव: रिपोर्ट

Bhasha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी के आर्थिक असर को कम करने के लिए 12 मई को 20 लाख करोड़ रुपये या सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 10 प्रतिशत के बराबर पैकेज की घोषणा की थी।

अमरावती में कोरोना वायरस के 19 नए मामले, कुल संख्या 134 हुई

Bhasha

उन्होंने बताया कि नए मामलों में 10 वर्षीय बच्ची और 84 वर्षीय बुजुर्ग समेत 11 महिलाएं और आठ पुरूष शामिल हैं।

Categories