अमरावती में कोरोना वायरस के 19 नए मामले, कुल संख्या 134 हुई

उन्होंने बताया कि नए मामलों में 10 वर्षीय बच्ची और 84 वर्षीय बुजुर्ग समेत 11 महिलाएं और आठ पुरूष शामिल हैं।

जमात

अमरावती, 20 मई महाराष्ट्र के अमरावती जिले में बुधवार को 19 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद , कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़ कर 134 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नए मामलों में 10 वर्षीय बच्ची और 84 वर्षीय बुजुर्ग समेत 11 महिलाएं और आठ पुरूष शामिल हैं।

अधिकारी के अनुसार, नए मामलों में से सात मरीज मसानगंज इलाके के हैं जिनमें से पांच मरीज एक ही परिवार के सदस्य हैं। परिवार के एक सदस्य में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसके पांच परिजनों को पृथकवास केंद्र में रखा गया था।

मसानगंज में अब तक कोविड-19 के कुल 20 मामले सामने आए हैं जबकि पतिपुरा में चार, पैराडाइज कॉलोनी, सिंधुनगर, बेलपुरा और शिवनगर, नंदगांव पीठ में दो-दो मामले सामने आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में संक्रमण से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि बुधवार को संक्रमण से किसी की मौत होने की खबर नहीं है।

अब तक कुल 62 लोग उपचार के बाद इस संक्रमण से उबर चुके हैं । कुल 57 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है तथा दो लोगों को नागपुर रेफर किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

\