स्थानीय मांग बढ़ने से पामोलीन तेल में सुधार, अन्य तेलों में नरमी

बाजार सूत्रों ने बताया कि वायदा बाजार में सरसों जून, जुलाई अनुबंधों का भाव लगगभग 4,250 रुपये क्विन्टल (सारे खर्चे समेत) बोला जा रहा है जो न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से काफी नीचे है। चालू रबी मौसम के लिये सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 4,425 रुपये क्विन्टल तय किया गया है।

जमात

नयी दिल्ली, 20 मई कोविड-19 के मद्देनजर लगाये गये ‘लॉकडाऊन’ के चौथे चरण में कारोबारी गतिविधियों में ढील दिये जाने के बाद होटल-रेस्तरां की मांग बढ़ने तथा मलेशिया एक्सचेंज में सुधार के रुख से दिल्ली तेल तिलहन बाजार में बुधवार को सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में सुधार रहा। वही सरसों, सोयाबीन, मूंगफली सहित देशी तेल तिलहन कीमतों में नरमी रही।

बाजार सूत्रों ने बताया कि वायदा बाजार में सरसों जून, जुलाई अनुबंधों का भाव लगगभग 4,250 रुपये क्विन्टल (सारे खर्चे समेत) बोला जा रहा है जो न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से काफी नीचे है। चालू रबी मौसम के लिये सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 4,425 रुपये क्विन्टल तय किया गया है।

जानकार बताते हैं कि सरकार हर साल तिलहन, दलहन का एमएसपी बढ़ाती है लेकिन किसानों को तिलहन का एमएसपी मुश्किल ही मिल पाता है। किसानों को बाजार परस्थितियों के अनुरूप ही माल बेचना पड़ जाता है। दूसरी ओर लॉकडाऊन में मामूली ढील दिये जाने के बाद होटल और रेस्तरां में सस्ते आयातित तेलों की मांग बढ़ने से क्रूडपॉम तेल (सीपीओ) एक्स कांडला में 20 रुपये का सुधार आया जबकि पामोलीन आरबीडी दिल्ली और पामोलीन कांडला तेलों में 50-50 रुपये का सुधार देखा गया।

बुधवार को बंद भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 4,365 - 4,415 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 4,940 - 4,990 रुपये।

वनस्पति घी- 945 - 1,050 रुपये प्रति टिन।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,650 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,020 - 2,070 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 8,980 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,430 - 1,575 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,500 - 1,620 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 10,000 - 13,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 8,550 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 8,500 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 7,400 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 6,320 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 7,650 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 7,800 रुपये।

पामोलीन कांडला- 7,100 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,905- 3,955 लूज में 3,705--3,755 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी