गृह मंत्रालय राज्यों के साथ मिलकर चौथे चरण के लॉकडाउन की निगरानी कर रहा है : अधिकारी

गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जनहित में लॉकडाउन को 31 मई तक के लिए बढ़ाया गया है। कुछ गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं ।

जमात

नयी दिल्ली, 20 मई देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए गृह मंत्रालय राज्य सरकारों के साथ समन्वय से चौथे चरण के लॉकडाउन को लागू किए जाने की निगरानी कर रहा है। लॉकडाउन के तहत कुछ सार्वजनिक गतिविधियों पर 31 मई तक पाबंदी है ।

गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जनहित में लॉकडाउन को 31 मई तक के लिए बढ़ाया गया है। कुछ गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं ।

उन्होंने कहा, ‘‘निषिद्ध क्षेत्रों में केवल जरूरी सेवाओं को अनुमति दी जाएगी । राज्य और केंद्रशासित प्रदेश की सरकारों ने मौजूदा स्थिति के मुताबिक निर्देश जारी किए हैं । ’’

उन्होंने कहा कि राज्य सरकारें स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देश के मुताबिक रेड, ग्रीन, ऑरेंज, बफर और कंटेनमेंट जोन के तौर पर इलाकों को चिन्हित कर रही हैं ।

अधिकारी ने कहा कि सरकारें अपने संबंधित राज्यों में अनुमति वाली गतिविधियों के बारे में निर्देश जारी कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय राज्य सरकारों के साथ तालमेल से लॉकडाउन के कदमों की निगरानी कर रहा है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\