यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तारीख पर पांच जून को फैसला करेगा

कोविड-19 लॉकडाउन के कारण 31 मई को होने वाली परीक्षा टाल दी गयी थी।

जमात

नयी दिल्ली, 20 मई संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कहा है कि इस साल होने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तारीख के बारे में पांच जून को फैसला किया जाएगा।

कोविड-19 लॉकडाउन के कारण 31 मई को होने वाली परीक्षा टाल दी गयी थी।

आयोग ने बुधवार को कहा कि सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 सहित विभिन्न परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम पांच जून को अपलोड किया जाएगा।

सिविल सेवा परीक्षा हर साल तीन चरणों - प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार के तहत आयोजित की जाती है। इसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का चयन किया जाता है।

हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेते हैं।

आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 के जरिए 796 रिक्तियों को भरने की घोषणा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\